पाकिस्तान ने आज ईरान के कई इलाकों में हमला (Iran Pakistan Attack) कर दिया, इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई. इस कार्रवाई से गुस्साए ईरान ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया है, ये जानकारी ईरान के स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई है. पाकिस्तान में मंगलवार को जैश-अल-धुल्म (जैश-अल-अदल) आतंकवादी समूह के दो प्रमुख ठिकानों पर ईरान ने हमला कर दिया था. दरअसल ईरान ने बार-बार कहा है कि आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल उसके सुरक्षाबलों पर हमले करने के लिए पाकिस्तान की भूमि का इस्तेमाल कर रहा है और बलूचिस्तान के सीमावर्ती शहर पंजगुर में इसके ठिकाने हैं. ईरान की एयरस्ट्राइक में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई. वहीं इस हमले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के मिसाइल हमले में तीन महिलाओं समेत सात की हुई मौत - ईरान स्टेट मीडिया | 10 बड़ी बातें
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
ईरान द्वारा पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में सुन्नी आतंकवादी समूह के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद बुधवार को ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया, इसके साथ ही सभी आगामी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राएं निलंबित कर दी गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक आज जब ईरान पर हमला किया तो पाकिस्तान के राजदूत को उसने तलब कर लिया.
"पाकिस्तान ने ईरान में आतंकी ठिकानों पर किए हमले"
पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में 'आतंकी ठिकानों' पर सैन्य हमले किए, जिसमें सात लोगों के मारे जाने की खबर है. बलूचिस्तान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले को देखते हुए पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत वापस बुला लिए, सभी पूर्व निर्धारित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं को निलंबित करने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने ईरान पर हमला किया है.
पाकिस्तान के विदेश विदेश विभाग ने गुरुवार सुबह एक बयान में कहा, 'आज तड़के पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी ठिकानों पर समन्वित और लक्षित सैन्य हमले किए.' खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए. एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती गांव पर किए गए मिसाइल हमले में तीन महिलाओं और चार बच्चों सहित सात लोग मारे गए.
ईरान-पाकिस्तान के हमलों से पश्चिम एशिया के अस्थिर क्षेत्र में चिंता
वरिष्ठ अधिकारी अलीरेजा मरहमती के हवाले से समाचार एजेंसी ने कहा,'गुरुवार तड़के चार बजकर 50 मिनट पर सरवन शहर के इलाके में कई विस्फोट की आवाज सुनी गई और जांच के बाद हमें पता चला कि पाकिस्तान ने ईरान के सीमावर्ती गांवों में से एक को मिसाइल से निशाना बनाया है.' सरवन शहर के पास भी एक धमाका हुआ, जहां कोई हताहत नहीं हुआ.
ईरान के हमले और पाकिस्तान के जवाबी हमलों ने पश्चिम एशिया के अस्थिर क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है, जहां पहले से ही गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध और यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से तनाव है. अब पाकिस्तान और ईरान के हमलों से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं