इजराइल-हमास युद्द (Israel Hamas War) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के साथ फोन पर बात की. इस कॉल के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद जारी बयान के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति ने भारत से गाजा में चल रहे युद्ध (Gaza War) के बीच इजरायली कार्रवाई को रोकने के लिए "अपनी पूरा क्षमताओं" का उपयोग करने का आग्रह किया. इसके साथ ही ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से कहा कि तेहरान तत्काल युद्धविराम के लिए किसी भी वैश्विक संयुक्त प्रयास का समर्थन करता है.
PM मोदी ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और आम नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताई
इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी एक बयान जारी किया है. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने सोमवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में ‘‘मुश्किल हालात'' और इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और आम नागरिकों की मौत'' पर गहरी चिंता व्यक्त की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल-फिलीस्तीन मुद्दे पर पीएम मोदी ने भारत के पुराने रुख को दोहराया
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी ने इजरायल-फिलीस्तीन मुद्दे पर भारत के पुराने और सुसंगत रुख को दोहराया. उन्होंने कहा, ‘‘तनाव बढ़ने से रोकना, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करना और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली महत्वपूर्ण है. चाबहार बंदरगाह सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का स्वागत किया.''
मानवीय सहायता, शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने पर जोर
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति रईसी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर अपना आकलन साझा किया.दोनों नेताओं ने तनाव को कम करने, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया और बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की. पीएम मोदी और रईसी ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह को प्राथमिकता देने का स्वागत किया. दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में साझा हित को देखते हुए संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.
पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से की बात
ईरानी राष्ट्रपति रईसी के साथ पीएम मोदी की बातचीत इजराइल-हमास क बीच बढ़ते युद्ध के मद्देनजर शीर्ष नेताओं के साथ चल रही उनकी बातचीत का हिस्सा है. पिछले हफ्ते, पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी अलग-अलग बात की थी. इस दौरान आतंकवाद और नागरिकों की मौत पर चिंताएं साझा की गईं थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं