विज्ञापन

IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, लेंगे सतीश गोलचा की जगह

1994 बैच के IPS ऑफिसर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस के नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वो सतीश गोलचा की जगह लेंगे. सतीश गोलचा को पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था.

IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, लेंगे सतीश गोलचा की जगह
1994 बैच के IPS अफसर अनुराग कुमार, जो बने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर. अनुराग सतीश गोलचा की जगह लेंगे.
NDTV
  • भारत सरकार ने 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है.
  • अनुराग कुमार सतीश गोलचा की जगह लेंगे. जिन्हें बीच टर्म में कमिश्नर पद से हटा दिया गया है.
  • 1994 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग कुमार अभी आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे.
नई दिल्ली:

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को नया कप्तान मिल गया है. भारत सरकार ने 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है. अनुराग कुमार सतीश गोलचा की जगह लेंगे. 1994 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग कुमार अभी IB में स्पेशल डायरेक्टर थे. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अनुराग की नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है. सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है. सतीश गोलचा का कार्यकाल अगले साल 30 अप्रैल तक था, लेकिन उन्हें अभी भी कमिश्नर पद से हटा दिया गया है. हालांकि गोलचा को कमिश्नर पद से क्यों हटाया गया? इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सतीश गोलचा को 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस का सीपी बनाया गया था.

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार, नियुक्ति का पत्र जारी.

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार, नियुक्ति का पत्र जारी.
Photo Credit: NDTV

अगस्त 2025 में सतीश गोलचा बनाए गए थे कमिश्नर

अगस्त 2025 में 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था. सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आइपीएस अधिकारी है. इससे पहले वो तिहाड़ जेल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे. साथ ही दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त इंटेलीजेंस भी रह चुके थे. अब अभी गोलचा को हटाकर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है.

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Commissioner, Delhi Police Commissioner News, Delhi Police Commissioner Satish Golcha, Delhi Police News, Delhi Police Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com