इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. आरसीबी फ्रेंचाइजी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी इस मौके पर टीम को बधाई दी. विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है. 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान. बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है. बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे!!" उल्लेखनीय है कि 'ई साला कप नामदे' आरसीबी का एंथम है. इसका मतलब है - 'इस साल कप हमारा होगा'.
अच्छा खेला, हकदार भी: सचिन तेंदुलकर
कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से भी आरसीबी को आईपीएल का खिताब जीतने की बधाई मिलनी शुरू हो गई है. सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "आरसीबी को उनके पहले आईपीएल खिताब पर बधाई. 18वें संस्करण में ट्रॉफी उठाने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनना अच्छा है. अच्छा खेला और इसके हकदार भी!"
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सचिन ने पंजाब को उनके बेहतरीन सीजन के लिए बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, "पंजाब किंग्स को भी एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई." बीसीसीआई एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, "18 साल की उम्मीद, दिल टूटने और अटूट वफादारी के बाद आरसीबी आखिरकार आईपीएल चैंपियन बन गई है! यह जीत हर उस प्रशंसक के लिए है जो इस सब के दौरान आपके साथ खड़ा रहा. विराट कोहली, आपकी विरासत अमर है। बधाई हो बेंगलुरु, आपका इंतजार खत्म हुआ."
बहुत-बहुत बधाई: युवराज सिंह
दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "बहुत लंबा इंतजार किया, लेकिन बेहतरीन कहानियां इसके लायक हैं! 18 साल बाद जीतने के लिए प्रतिभा से ज्यादा की जरूरत होती है. इसके लिए विश्वास, लचीलापन और जोश की जरूरत होती है। आरसीबी को एक अच्छी तरह से अर्जित खिताब के लिए बधाई. विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई. इन सभी सीजन में, एक टीम और उस एक सपने में विश्वास! और यह कैसा पल था जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने मैदान पर उस विरासत को बढ़ावा दिया, जिसे उन्होंने आकार देने में मदद की. रजत पाटीदार और आरसीबी की पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई!"
पंजाब किंग्स की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "पंजाब किंग्स दुर्भाग्यशाली रही। उन्होंने निडर होकर क्रिकेट खेला और (जीत के) करीब पहुंच गए! श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया! हिम्मत रखो, लड़कों। लड़ाई असली थी, और दिल भी।" उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने के साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं