आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 19वें सीज़न के फाइनल मुकाबले में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. टीम ने गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम को 5 विकट से हरा दिया. आरसीबी की जीत का उसके फैंस ने जबरदस्त जश्न मनाया. लेकिन, आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर से सामने आई जश्न की तस्वीरों ने लोगों को डरा दिया. जहां जीत के बाद देर रात जश्न मना रहे समर्थकों ने जमकर उत्पाद मचाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.
दरअसल, आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की आईपीएल 2026 में जीत के बाद सैकड़ों युवा समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर शहर सड़कों पर देर रात जश्न मानने निकले. कुछ ही देर में जश्न का यह उत्साह हुड़दंग में बदल गया. लोगों की भीड़ ने राजू विहार सेंटर के पास रास्ता जाम कर दिया, जिससे पूरी तरह यातायात ठप हो गया.
बस पर किया पथराव
इस दौरान भीड़ ने एक निजी बस को रोक लिया और उस पर पथराव कर दिया. इससे बस के आगे-पीछे के शीशे और साइड की खिड़कियों के कांच पूरी तरह टूट गए. पथराव में बस में भारी नुकसान पहुंचा. अचानक हुए पथराव से बस में बैठे यात्री बुरी तरह डर और चीख-पुकार मच गई.
पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा
हुड़दंग की सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लाठियां भांजकर उत्पाद मचा रहे लोगों की भीड़ को खदेड़कर स्थिति को काबू में किया. इससे करीब एक घंटे पर अफरा-तफरी मची रही.
IPL 2026 का फाइनल हारने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का छलका दर्द, इसे बताया हार का कारण
आरोपियों पर की जाएगी कार्रवाई
इस घटना को लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जीत का जश्न मनाना गलत नहीं है, लेकिन इस तरह उत्पाद मचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
कर्नूल सर्कल इंस्पेक्टर ने बताया कि बस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं