विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से किया इनकार

इंटरपोल के इस फ़ैसले पर नाइक ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे ज़्यादा खुशी होती अगर भारतीय एजेंसिया भी मुझे आरोपों से मुक्त कर देती.

Also Read in
विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से किया इनकार
जाकिर नाइक पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.
नई दिल्ली: भारतीय एजेसियों को बड़ा झटका देते हुए इंटरपोल ने  विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक  को ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है. इंटरपोल के इस फ़ैसले पर नाइक ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे ज़्यादा खुशी होती अगर भारतीय एजेंसिया भी मुझे आरोपों से मुक्त कर देती.

मलेशियाई नागरिकता चाहता है जाकिर नाइक, लगातार बदल रहा ठिकाने

इधर, एनआईए के मुताबिक जाकिर के ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस इसलिए जारी नहीं किया गया क्योंकि जब अपील की गई तब जाकिर पर चार्जशीट फाइल नहीं हुई थी. अब एनआईए नए सिरे से नोटिस जारी करने की अपील करेगा क्योंकि मुंबई कोर्ट में जाकिर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर हो चुकी है.

वीडियो : जाकिर नाइक की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

आपको बता दें कि नाइक एक जुलाई, 2016 को तब भारत से भाग गया था जब पड़ोसी देश बांग्लादेश में आतंकवादियों ने दावा किया कि वे जेहाद शुरू करने को लेकर उसके भाषणों से प्रेरित हुए थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zakir Naik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com