- देहरादून की महिला ने इंस्टाग्राम रील में पहने गए एक साल पुराने चोरी हुए गहनों का खुलासा किया
- नितीशा वत्स ने अपनी पूर्व घरेलू सहायिका विमला देवी के खिलाफ राजपूत थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया
- पुलिस ने आरोपी विमला को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये कीमत के हीरे और सोने के गहने बरामद किए
इन दिनों सोशल मीडिया में रील बनाने का अजब क्रेज चल रहा है. लोग फेमस होने के लिए कुछ भी अजीबोगरीब करने के तैयार रहते हैं. देहरादून में एक महिला को सोशल मीडिया में रील बनाना इतना भारी पड़ गया की महिला को सलाखों के पीछे जाना पड़ा. दरअसल एक महिला सोशल मीडिया में रील पोस्ट की और रील मैं उसे महिला ने जो गहने पहने थे वह करीब 1 साल पहले चोरी हुए थे.
एक साल बाद चोरी का हुआ खुलासा
मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है. इंस्टाग्राम रील से एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की जूलरी चोरी का खुलासा हुआ. देहरादून के आईटी पार्क स्थित सिक्का किमाया ग्रीन्स निवासी नितीशा वत्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक साल पहले वह जाखन स्थित दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं. तब उनके घर से डायमंड की दो अंगूठियां, सोने की एक चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट चोरी हो गए थे. उस समय उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक जताया था. तब विमला ने पुलिस के पास चलने की बात, इतने कॉन्फिडेंस से कही कि नितीशा को लगा कि शायद वह ही गहने कहीं रखकर भूल गई हैं.
चोर ने इंस्टाग्राम पर लगाया था स्टेट्स
लेकिन पूर्व नौकरानी ने गहने पहनकर रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया, इसके बाद जिनके हाथ चोरी हुई थी उनके किसी परिचित ने इस रील वीडियो को देखा और गहनों की मालकिन बताया. इसके बाद नितिशा वत्स ने वीडियो और फोटो को चेक किया तो वह पहचान गई कि उनके जो 1 साल पहले गहने खोए हुए थे वह हूबहू उसी की तरह है.
इसके बाद नितिशा वत्स ने शक के आधार पर अपनी पूर्व घरेलू सहायिका विमला के खिलाफ राजपूत थाने में चोरी का मुकदमा 1 जुलाई को दर्ज करवाया. पुलिस ने घर से चोरी हुए हीरे और सोने के गहनों के मामले में कुछ विमला को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपये के गहने भी बरामद कर लिए.
'कभी नहीं सोचा था ऐसे पकड़े जाएंगे'
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नितिशा के घर पर काम करती थी. उसकी मालकिन के घर के कमरे में लॉकर था जिसमें काफी गहने रखे हुए थे, जिसे वह अक्सर देखा करती थी और इसी वजह से महंगे गहनों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने करीब 1 साल पहले मौका देखकर लॉकर से हीरे और सोने के महंगे गहने चुरा लिए. आरोपी ने बताया कि उसकी मालकिन को उसे पर पूरा भरोसा था इसलिए जब मालकिन ने पूछा की गहने नहीं मिल रहे हैं तब अपनी मालकिन को इस बात का भरोसा दिलाया शायद गहने कहीं और रख दिए होंगे या फिर किसी अपने रिश्तेदार के यहां रखे होंगे.
आरोपी विमला ने बताया कि वह चुराए हुए गहनों को बेचना चाहती थी, लेकिन काफी महंगे गहने होने के कारण वह बेच नहीं पाई है. लेकिन विमला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक साल बाद भी वह इस तरह पकड़ी जाएगी.
यह भी पढ़ें: ATM से ₹1.14 करोड़ उड़ानेवाले दोस्तों ने ऐसे दिया कैश वैन ड्राइवर, गनमैन और GPS को चकमा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं