पर्यटन सेक्टर भारत की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है. विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (WTTC) की 2024 की आर्थिक प्रभाव अनुसंधान (EIR) रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पर्यटन क्षेत्र ने भारत की जीडीपी में 19.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया, जो 2019 के स्तर से 10% अधिक है. इस दौरान इस क्षेत्र ने 43 मिलियन नौकरियां सृजित कीं, जो 2019 की तुलना में 8% अधिक हैं.
पर्यटन में घरेलू खर्च और 2047 का विजन
2019 की तुलना में घरेलू पर्यटकों के खर्च में 15% की वृद्धि हुई, जो 14.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. सरकार ने 2047 तक 100 मिलियन इनबाउंड पर्यटकों को भारत लाने का लक्ष्य रखा है. डब्ल्यूटीटीसी का अनुमान है कि 2024 तक इस क्षेत्र का जीडीपी योगदान 21.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और 2034 तक यह बढ़कर 43.25 लाख करोड़ रुपये हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2023 में भारत में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का योगदान
2023 में भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 2.3 लाख करोड़ रुपये रहा. इस साल देश में 1.90 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए, जिसमें 95.52 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे.
भारत को सबसे ज्यादा पसंद करने वाले देश- अमेरिका, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, श्रीलंका, जर्मनी, नेपाल, सिंगापुर, मलेशिया. भारत की संस्कृति, विरासत और विविधता दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. सरकारी पहल और 2047 विजन के साथ, भारत का पर्यटन क्षेत्र भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं