प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने लाल किले पर आयोजित पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) 2023 का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम में कहा कि जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, तो हर कोई इसमें अपने लिए बेहतर भविष्य देख सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की आर्थिक वृद्धि पूरी दुनिया के विकास से जुड़ी हुई है और 'आत्मनिर्भर भारत' का विजन नए अवसर ला रहा है."
ऐसे आयोजनों को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार वैश्विक सांस्कृतिक पहल को संस्थागत बनाने और वेनिस, लंदन तथा साओ पाउलो जैसे शहरों में इसी तरह के आयोजनों की तर्ज पर एक आधुनिक प्रणाली विकसित करने के लिए काम कर रही है. अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों को दुनिया के कुछ शहरों में इसी तरह के कार्यक्रमों के रूप में वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
उन्होंने संस्कृति, वास्तुकला और कलाकृति क्षेत्र में देश के समृद्ध प्राचीन इतिहास का हवाला दिया और काशी, केदारनाथ तथा महाकाल लोक जैसे धार्मिक स्थानों के विकास एवं नवीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय कला और वास्तुकला से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए गर्व की भावना के साथ बहुत काम हो रहा है.
भारत की विविध विरासत और समृद्ध संस्कृति पूरी दुनिया को आकर्षित करती है: पीएम
पीएम ने कहा कि भारत की विविध विरासत और समृद्ध संस्कृति पूरी दुनिया को आकर्षित करती है.जब दुनिया भर में भारत की आर्थिक समृद्धि की चर्चा होती थी, उस गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां की संस्कृति और विरासत आज भी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल किले में 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' और छात्र बिएनले-समुन्नति का उद्घाटन किया. उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी लॉन्च किया.
भारत सांस्कृतिक समृद्धि में नए आयाम गढ़ रहा है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत की जीवंत संस्कृति और प्राचीन विरासत दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है.'उन्होंने कहा, 'आज, 'विरासत पर गौरव' की भावना के साथ, देश फिर से इसे आगे बढ़ा रहा है... 'आजादी का अमृत काल' में, भारत सांस्कृतिक समृद्धि में नए आयाम गढ़ रहा है, इसके लिए ठोस कदम उठा रहा है. भारत में आयोजित होने वाला यह बिएननेल उस दिशा में एक और बड़ा कदम है.''
उन्होंने कहा कि हर देश के अपने ऐतिहासिक स्थल होते हैं जो उसके इतिहास और मूल्यों का प्रतीक होते हैं और राजधानी दिल्ली में भी ऐसे कई प्रतीक हैं.यह उल्लेख करते हुए कि भारत सर्वाधिक विविधता वाला देश है, उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति विविधता के साथ-साथ एकता के स्रोत रहे हैं, जो लोगों को जोड़ते भी हैं और सद्भाव भी फैलाते हैं.
सात दिवसीय आईएएडीबी 15 दिसंबर को होगा समाप्त
बता दें कि इस बिएननेल का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिसने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी, जिसका उद्घाटन मोदी ने किया था, और पुस्तकालय महोत्सव का भी आयोजन किया था. सात दिवसीय आईएएडीबी नौ दिसंबर से जनता के लिए खुलेगा 15 दिसंबर को समाप्त होगा. हालांकि, एक्जीविशन अगले साल 31 मार्च तक जारी रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं