- भारतीयों को लगा रहे थे चूना
- अब तक करोड़ों रुपये की ठगी
- पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
चीन में बैठे चीनी नागरिक भारत में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहे हैं. वे हिंदुस्तानियों को अब तक करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 50 से ज्यादा भारतीय सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी हिंदुस्तान में बैठकर फर्जी कंपनियां बनाते थे और उसके बाद उन कंपनियों के नाम पर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाते थे.
इन करंट अकाउंट में फ्रॉड का जो पैसा आता था, आरोपी उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाते थे. इस काम के बदले चीन में बैठे आरोपियों के आका आरोपियों को मोटी तनख्वाह और जो पैसा करंट अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन भेजा जाता था, उसका कुछ हिस्सा भी देते थे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खुद को IAS बताकर लोगों को बनाता था शिकार, अब तक कर चुका 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी
आरोपी अब तक करोड़ों रुपये भारत से क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन भेज चुके हैं. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में मौजूद करोड़ों रुपए सीज किए हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वरुण नाम के पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की. पीड़ित वरुण ने बताया कि डेटिंग एप टिंडर पर उसकी बात सो यिऑन पार्क से हुई, जिसके बाद उसने 20 फीसदी के लालच में 5000 रुपये निवेश किए.
गिरफ्तार आरोपियों में कोंडाला सुभाष को तेलंगाना से और आरोपी नागराजू करमंची को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह के लोग सोशल मीडिया और डेटिंग एप के जरिए भारतीय लोगों से संपर्क करते और वाइन और मसालों के कारोबार में निवेश कराने के बहाने उन्हें अच्छे रिटर्न्स का झांसा देते. लोग जैसे ही पैसे अलग-अलग बैंक अकाउंट में डालते, ये बातचीत करना बंद कर देते. अब तक ये 25 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी कर चुके हैं.
VIDEO: ग्रेटर नोएडा के जिस फ्लैट से चोरी हुई थी अकूत दौलत उसके मालिक का पता चला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं