विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

भारतीय सेना ने पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को किया खारिज

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गयी गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मारे जाने के पाकिस्तानी सेना के दावे को बृहस्पतिवार को ‘मनगंढ़त’ करार दिया.

Also Read in
भारतीय सेना ने पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को किया खारिज
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गयी गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मारे जाने के पाकिस्तानी सेना के दावे को बृहस्पतिवार को ‘मनगंढ़त' करार दिया. पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गए. 

अमेरिका-ब्रिटेन की टीम को मिलीं 2,000 साल पुरानी मूर्ति, भारत से सालों पहले हुईं थी चोरी

भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का दावा पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है. हम इस दावे को मजबूती से खारिज करते हैं.'' गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है.

उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है.

राम जन्मभूमि मामले में 'अयोध्या नरेश' के पार्टी न बनने की क्या है वजह? जानें पीछे की पूरी कहानी

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी करतूत से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को हाई अलर्ट पर रखा है.

Video: घाटी में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है जिंदगी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Pakistan, Indian Soldiers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com