विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2022

भारतीय सेना का चीता चॉपर अरुणाचल के तवांग में क्रैश, एक अधिकारी की मौत

यह चॉपर अरुणाचल के तवांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

भारतीय सेना का चीता चॉपर अरुणाचल के तवांग में क्रैश, एक अधिकारी की मौत
नई दिल्ली:

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का एक चीता चॉपर क्रैश हो गया. इसमें सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. यह चॉपर अरुणाचल के तवांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. सुबह करीब 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान चॉपर क्रैश हो गया.

सेना ने बताया, चीता चॉपर दो पायलट सवार थे. क्रैश होने के बाद दोनों को निकालकर नजदीकी सेना अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव गंभीर रूप से जख्मी थे. उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

दूसरे पायलट का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'अभी दुर्घटना का पता नहीं चला है. घटना के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है.'

बता दें, सेना का एक और चीता हेलिकॉप्टर इस साल मार्च में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उसमें भी पायलट की मौत हो गई थी, जबकि सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheetah Helicopter Crashes, Arunachal Pradesh Tawang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com