विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2023

जम्मू कश्मीर में LOC पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर चक्कन दा बाग और अन्य अग्रिम क्षेत्रों में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी.

जम्मू कश्मीर में LOC पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं
जम्मू:

देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ, जम्मू और सांबा जिलों में भारतीय सैनिकों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ मिठाइयों एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर चक्कन दा बाग और अन्य अग्रिम क्षेत्रों में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी.

उन्होंने बताया कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में जम्मू सीमा पर विभिन्न अग्रिम सीमा चौकियों पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं. उन्होंने बताया कि सांबा, कठुआ, आर एस पुरा और अखनूर में सभी सीमा चौकियों पर दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं.

ये भी पढ़ें- 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, India, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com