प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) पर लाल किले की प्राचीर से दिए गए संबोधन में आम चुनाव 2024 का एजेंडा सेट कर दिया. पीएम मोदी ने जनता से मदद भी मांगी और आशीर्वाद भी. मोदी ने कहा कि अगले 5 साल 'अभूतपूर्व विकास' के हैं. उन्होंने ऐलान किया, 'अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान... पूरे आत्मविश्वास से आपके सामने प्रस्तुत करूंगा.' अपनी स्पीच के दौरान पीएम मोदी ने सभी समुदाय और वर्ग के लिए महत्वपूर्ण ऐलान भी किए.
1. किसानों के लिए ऐलान
लाल किले पर अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए यूरिया सब्सिडी के रूप में 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. उन्होंने कहा, "वैश्विक स्तर पर 3,000 रुपये प्रति बोरी कीमत वाली यूरिया, किसानों को 300 रुपये प्रति बोरी की सस्ती कीमत पर दी जा रही है. सरकार ने यूरिया सब्सिडी के रूप में 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं." पीएम मोदी ने महंगाई पर कहा कि दुनिया महंगाई से जूझ रही है, लेकिन भारत ने इसे नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किए हैं. ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. कुम्हार, लुहार और सुनार के लिए ऐलान
प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर को कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना लाने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अगले महीने 17 सितंबर यानी विश्वकर्मा जयंती पर 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेगी. यह योजना विशेष रूप से ओबीसी समुदाय से आने वाले बढ़ई, लोहर, सुनार आदि कुशल श्रमिकों के लिए होगी. PM ने कहा- मुद्रा योजना से 20 लाख करोड़ रुपए की रकम युवाओं को अपने कारोबार शुरू करने के लिए दिए गए हैं। इस योजना के जरिए आठ करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है.
3. युवाओं के लिए ऐलान
पीएम ने कहा कि यह कालखंड भारत का भाग्य लिखने वाला है. मैं आज नौजवानों से कहना चाहूंगा कि जो सौभाग्य हमारे युवाओं को मिला, वह शायद ही किसी को नसीब हुआ हो. युवा शक्ति में मेरा भरोसा है. हमारी नीतियां और रीतियां भी उस युवा सामर्थ्य को और बदल देने वाली हैं. हमारे देश के युवाओं ने दुनिया के पहले 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है.
बता दें कि भारत का स्टार्टअप ईकोसिस्टम इस वक्त दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर है अमेरिका और दूसरे नंबर पर आता है चीन. अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत पहुंच चुका है. आज के वक्त में भारत में 1 लाख से भी ज्यादा ऐसे स्टार्टअप हैं.
4. गरीबों के लिए ऐलान
पीएम मोदी ने कमजोर आय वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जब इनकम टैक्स में छूट बढ़ती है, तो सबसे ज्यादा लाभ सैलरी क्लास को होता है. पीएम ने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार एक योजना लाने वाली है, जिसमें मिडिल क्लास के लोगों को शहरों में घर मिल सकेगा. इनमें वैसे लोग होंगे जो दूसरे शहरों में किराए के मकान में रह रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘जन औषधि केंद्रों'की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जन औषधि केंद्रों ने लोगों, विशेषकर मध्यम वर्ग को नई शक्ति दी है.
5. महिलाओं के लिए ऐलान
पीएम ने 2 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "आज भारत गर्व से कह सकता है कि सबसे ज्यादा महिला पायलट कहीं हैं, तो भारत में हैं. बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक, ऐसा कोई मंच नहीं है जिसमें महिलाएं योगदान न दे रही हों. अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है. इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें 15 हजार महिला एसएचजी को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा."
6. डॉक्टरों के लिए ऐलान
पीएम मोदी ने इस दौरान डॉक्टरी और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ऐलान किए. पीएम ने कहा कि देशभर में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जाएंगी.
7. विश्व बिरादरी के लिए ऐलान
पीएम मोदी ने दुनिया को दो टूक मैसेज दिया और नए वर्ल्ड ऑर्डर की बात की. उन्होंने कहा कि इसे तय में भारत की भूमिका निर्णायक होगी और भारत इसके लिए तैयार भी है. उन्होंने दुनिया को 'एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य' का मंत्र दिया.
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कही ऐसी बात, CJI चंद्रचूड़ ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं