Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद के तमाम जनमत सर्वेक्षणों (Exit Polls) में अनुमान जताया गया है कि बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन को लगातार तीसरी बार देश की सत्ता की बागडोर मिलने जा रही है. लेकिन विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) इन अनुमानों से सहमत नहीं है. कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 'इंडिया' कम से कम 295 सीटें जीतेगा. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह भाजपा और उसके तंत्र को बेनकाब करने के लिए एग्जिट पोल की डिबेट में भाग लेगी.
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि वह एक जून को एग्जिट पोल को लेकर टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग नहीं लेगी, क्योंकि पार्टी टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शनिवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा- ‘‘इंडिया गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एग्जिट पोल से संबंधित भाजपा व उसके तंत्र को बेनकाब करना आवश्यक है. एग्जिट पोल की डिबेट में भाग लेने के पक्ष और विरोध के तमाम पहलुओं पर चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबंधन के तमाम सदस्य दल एग्जिट पोल की चर्चाओं में हिस्सा लेंगे.''
कांग्रेस सर्वेक्षणों में जताए गए अनुमानों को स्वीकार नहीं कर रही है, बल्कि वह इससे उल्टे नतीजे आने का दावा कर रही है. मल्लिकार्जुन खरगे ने एग्जिट पोल्स के आकलनों पर कहा कि, ‘‘अपने नेताओं से पूछने के बाद हमारा यह आकलन है कि ‘इंडिया' गठबंधन की कम से कम 295 सीट आएंगी...हम इससे ज्यादा सीट जीतेंगे...यह जनता का सर्वेक्षण है.''
खरगे ने कहा कि, ‘‘हमने अपनी पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा है और सकारात्मक परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया है. बदलेगा भारत, जीतेगा इंडिया.''
दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस' (INDIA) के घटक दलों के नेताओं की शनिवार को एक बैठक हुई. इसमें लोकसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी तैयारियों एवं रणनीति पर चर्चा की गई. विपक्ष ने दावा किया है कि इस चुनाव में उनके गठबंधन को 295 से अधिक सीटें मिलेंगी.
यह भी पढ़ें -
NDTV पोल ऑफ पोल्स : यह है सारे एक्जिट पोल्स का निचोड़, जानिए कितनी सीटें मिल रहीं बीजेपी को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं