क्रिकेट ऐसा खेल है जो लोगों को करीब लाता है. अब लोग चाहे दो देश के हों, दो धर्म के हों या दो पार्टी से ताल्लुक रखते हों. इसका नजारा कल यानी रविवार को धर्मशाला स्टेडियम (Dharamshala Stadium) में देखने को मिला. जहां बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता सियासी मनमुटाव से किनारा करते हुए भारत-न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप (World Cup) क्रिकेट मैच देखते नजर आए.
बीजेपी- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ लिया मैच का आनंद
बीजेपी नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कांग्रेस नेता और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने एक साथ बैठकर मैच का आनंद लिया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इनके अलावा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और कई अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी धर्मशाला स्टेडियम लाइव मैच देखने पहुंचे थे.
सुखविंदर सिंह सुक्खू और अनुराग ठाकुर हाथ पकड़े आए नजर
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में सुखविंदर सिंह सुक्खू, वीवीआईपी स्टैंड में जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के बीच बैठे थे. इस दौरान वह अनुराग ठाकुर का हाथ पकड़े नजर आए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) के चेयरमैन अरुण धूमल और हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली भी मैच देखने पहुंचे थे.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘यह आयोजन खेल के प्रति हमारे देश के उत्साह का प्रमाण है.''
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को विश्व कप के अपने पहले मैच में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 273 रनों पर रोक दिया. वहीं, विराट कोहली की जबरदस्त 95 रनों की पारी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की. भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार 5वां जीत दर्ज कर ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं