विज्ञापन

बस 1% काम बाकी! अगले कुछ हफ्तों में फाइनल हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने दिए बड़े संकेत

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम चरण में पहुंचाने के प्रयास तेज हो गए हैं. हाल ही में भारत ने अंतिम मुद्दों के समाधान के लिए वाशिंगटन में टीम भेजी थी, जबकि अगले सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा.

बस 1% काम बाकी! अगले कुछ हफ्तों में फाइनल हो जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने दिए बड़े संकेत
भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी
ANI
  • भारत- अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही.
  • अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल एक जून से चार जून तक भारत आएगा और वार्ताओं को आगे बढ़ाएगा.
  • पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका व्यापार 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 220 बिलियन डॉलर हो गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. हाल ही में भारत ने समझौते के शेष करीब 1% हिस्से पर सहमति बनाने के लिए एक टीम वाशिंगटन भेजी थी. इसके बाद अब अगले सप्ताह अमेरिका से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचेगा, जो आगे की वार्ताओं को आगे बढ़ाएगा. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर इस बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.

'राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध'

IIT दिल्ली में 'U.S.-India TRUST Initiative: Advancing Partnership in Research and Innovation' विषय पर अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य (भारत और अमेरिका के बीच) द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने का है, जिससे अमेरिकी बिज़नेस और वर्करों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हो सके. कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची अमेरिका की Under Secretary of State for Public Diplomacy, Sarah B. Rogers ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं. भारत एक उभरती हुई शक्ति है. हम एक नई विश्व व्यवस्था के कगार पर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले दो दशक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 220 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. अमेरिकी राजदूत क मुताबिक, अमेरिका में भारत से करीब 20.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नया निवेश हुआ है, इसमें से 19 अरब डॉलर फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में है. अमेरिकी राजदूत का बयान ऐसे समय पर आया है जब प्रस्तवित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (India-U.S. Bilateral Trade Agreement) पर चर्चा के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून 2026 तक दिल्ली का दौरा करने वाला है.

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक नोट के मुताबिक, भारत और अमेरिका ने 7 फरवरी, 2026 को संयुक्त वक्तव्य जारी कर पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार (reciprocal and mutually beneficial) से संबंधित एक अंतरिम समझौते के ढांचे ( framework) पर सहमति व्यक्त की थी. इस फ्रेमवर्क ने व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

Latest and Breaking News on NDTV

बातचीत का मुख्य उद्देश्य समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देना

इस सहमति के बाद भारतीय अधिकारियों ने अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत के लिए 20 से 23 अप्रैल 2026 तक वाशिंगटन का दौरा किया. अब चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए, अमेरिकी मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में एक टीम 1 से 4 जून 2026 तक भारत का दौरा करेगी.भारत और अमेरिका के बीच अधिकारी-स्तर की अगले दौर की बातचीत का मुख्य उद्देश्य अंतरिम समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देना होगा. साथ ही, दोनों देश प्रस्तवित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (India-U.S. Bilateral Trade Agreement) के तहत बाजार पहुंच (Market Access), गैर-टैरिफ उपाय (Non-Tariff Measures), सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा और निवेश प्रोत्साहन जैसे कई क्षेत्रों पर वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें : यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करने की डेडलाइन 1 साल बढ़ाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com