भारत- अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल एक जून से चार जून तक भारत आएगा और वार्ताओं को आगे बढ़ाएगा. पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका व्यापार 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 220 बिलियन डॉलर हो गया है.