विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2023

भारत बुनियादी ढांचे और विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में अग्रणी: जितेंद्र सिंह

चंद्रयान 3 के बारे में देशव्यापी उत्साह को देखते हुए, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोल दिया है और देश की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूकता बढ़ाई है जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. 

भारत बुनियादी ढांचे और विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में अग्रणी: जितेंद्र सिंह
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में 115 से अधिक स्टार्टअप उभरे हैं. (फाइल)
नई दिल्‍ली :

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में लंबी छलांग लगाई है तथा बुनियादी ढांचे एवं विकास कार्यों में सहायता के लिए इसका उपयोग करने में भी अग्रणी रहा है. जहां देश बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है वहीं, सिंह ने इसकी सफलता के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश इस साल के अंत में अपने मानवयुक्त गगनयान अभियान के लिए अपना पहला प्रारंभिक अभियान की शुरुआत करेगा। इसके दूसरे हिस्से के वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में प्रारंभ होने की उम्मीद है. 

केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मानवयुक्त अभियान से पहले दो मानवरहित अभियान को अंजाम दिया जाएगा जिसमें से एक अभियान में रोबोट शामिल होगा. 

चंद्रयान 3 के बारे में देशव्यापी उत्साह को देखते हुए, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोल दिया है और देश की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूकता बढ़ाई है जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. 

रूस के चंद्रमा अभियान की विफलता के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सिंह ने कहा कि उन्होंने भारत द्वारा तैनात किए गए मार्ग के अलावा अन्य मार्ग और प्रौद्योगिकी का उपयोग किया था. 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में 115 से अधिक स्टार्टअप उभरे हैं, उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 के चांद की सतह पर उतरने को लेकर बहुत उत्साह है. 

सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों ने पुराने अभियान से सीख लेते हुए इस बार उचित कदम उठाए हैं. 

ये भी पढ़ें :

* "27 अगस्त तक टल सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग...": जानें ISRO साइंटिस्ट ने ऐसा क्यों कहा?
* Chandrayaan 3 पर प्रकाश राज का ट्वीट देख भड़के लोग, बोले- उस देश से नफरत है जितना इतना दिया ?
* "सब कुछ गड़बड़ हुआ, तो भी चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल होगी..." : एयरोस्पेस विज्ञानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minister Jitendra Singh, Space Technology, PM Modi, Chandrayaan-3, Jitendra Singh On PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com