विज्ञापन

मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत‑सऊदी का मंथन, जानें पीयूष गोयल और सऊदी मंत्री के बीच हुई क्या बात

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री से वर्चुअल बातचीत कर पश्चिम एशिया के हालात, सप्लाई चेन निरंतरता और भारत‑सऊदी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की.

मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत‑सऊदी का मंथन, जानें पीयूष गोयल और सऊदी मंत्री के बीच हुई क्या बात
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
  • भारत और सऊदी अरब ने मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच सप्लाई चेन की निरंतरता और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा की
  • पीयूष गोयल ने सऊदी वाणिज्य मंत्री के साथ द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
  • दोनों मंत्रियों ने संघर्ष के कारण सप्लाई चेन पर दबाव को स्वीकार करते हुए जल्द रिकवरी सुनिश्चित करने पर जोर

मिडिल ईस्ट संघर्ष और उससे उपजी चुनौतियों के बीच भारत और सऊदी अरब ने सप्लाई चेन की निरंतरता और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा की है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ वर्चुअल कॉल कर मौजूदा हालात की समीक्षा की और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

मिडिल ईस्ट संघर्ष में हुई क्या बात

इस बातचीत में पीयूष गोयल ने हाल ही में घोषित युद्धविराम पर आशावाद जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा का मार्ग खुल सकता है. उन्होंने बढ़ती अनिश्चितताओं और व्यवधानों के बीच सप्लाई चेन की मजबूती बनाए रखने के लिए सऊदी जनता के अडिग संकल्प की सराहना की. केंद्रीय मंत्री ने जारी संघर्ष के दौरान देश में हुए हमलों की कड़ी निंदा की और सऊदी अरब द्वारा भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका ने पाकिस्तान को बताई शांति की शर्तें, अब आमने-सामने बात कराने की कोशिश, समझिए क्या है मुश्किल

व्यापार जारी रखने पर रहा जोर

दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि संघर्ष के कारण क्षेत्रीय सप्लाई चेन पर भारी दबाव पड़ा है और समन्वित प्रयासों के ज़रिये जल्द से जल्द रिकवरी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि व्यापार सुचारू रूप से हो सके. वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने सऊदी अरब (KSA) और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय निर्यात को समर्थन देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला.

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा भारत‑जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता (India‑GCC FTA) वार्ताओं में शीघ्र प्रगति को लेकर आशा व्यक्त की. यह वर्चुअल बैठक भारत‑सऊदी अरब आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय और वैश्विक सप्लाई चेन स्थिरता सर्वोपरि बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : अमेरिका में महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम, अब आगे एक और महा-संकट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Goyal, Saudi Arabia, India Saudi Relations, West Asia, Supply Chain Continuity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com