पिछले 24 घंटे 42,909 नए मामले सामने आए और 380 लोगों की मौत हुई. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,76,324 है. रिकवरी रेट फिलहाल 97.51% है. पिछले 24 घंटे में 34,763 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिससे अब तक कोरोना से 3,19,23,405 लोग ठीक हो चुके हैं. वीकली पोजिटिविटी रेट 2.41% है, जो कि पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत पर बनी हुई है. डेली पोजिटिविटी रेट 3.02% है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 31,14,696 डोज लगी. बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,666 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 64,56,939 तक पहुंच गई. इसी दौरान कोविड-19 के 131 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,157 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3,510 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अब तक 62,63,416 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 97 फीसद है और संक्रमण दर 2.12 फीसद है. फिलहाल 52,844 मरीज उपचाराधीन हैं. विभाग के अनुसार जालना, अकोला, यवतमाल, नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंडिया जिलों तथा परभनी शहर से रविवार को कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया तथा विदर्भ क्षेत्र के नागपुर एवं अकोला संभागों में किसी मरीज की जान नहीं गई.
दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है. रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- कोरोना के कम होते मामलों के साथ ही बड़ी राहत की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी ना के बराबर हो गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना से मौत का अभी तक कुल आंकड़ा 25,080 है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं