भारत में कोरोना के मामले में पिछले 24 घंटे में बड़ी कमी देखी गई है. भारत में 201 दिन बाद पहली बार कोरोना के मामले (India Corona Cases Today) 20 हजार से कम आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18,795 कोरोना मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 179 मरीजों की मौत हुई है. एक्टिव केस (Corona active Cases) भी तीन लाख से नीचे आ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 2,92,206 एक्टिव केस हैं. देश में कोरोना के रिकॉर्ड वैक्सीनेशन (Covid Vacination) के बीच कोरोना के घटते मामलों ने अच्छी खबर दी है.
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश में 5वीं बार एक करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टीके लगाए गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 1,02,22,525 टीके लगाए गए हैं. जबकि कुल वैक्सीनेशन 87,07,08,606 तक पहुंच गया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देश में कोरोना के ज्यादातर मामले केरल में सामने आ रहे हैं. लंबे समय से केरल में ही कोविड के 40 से 50 फीसी मरीज मिल रहे हैं. हालांकि तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश भी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में हैं. पूर्वोत्तर की बात करें तो मिजोरम में भी काफी बड़ी संख्या में केस सामने आ रहे हैं.
कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख से भी नीचे आने से भी हेल्थकेयर वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों पर दबाव घटा है. इनमें से आधे सक्रिय मरीज केरल में हैं. जबकि महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर हैं. कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10 से 20 हजार केबीच सक्रिय मरीज हैं. उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा एक हजार के भी काफी नीचे आ गया है.
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक एक अरब से ज्यादा कोरोना टीके लगा दिए जाएं ताकि कोरोना की आने वाली किसी भी लहर को बेअसर किया जा सके. हर दिन अब 70 से 75 लाख टीके लग रहे हैं. इससे भारत यह लक्ष्य हासिल करने के काफी करीब है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं