भारत में कोरोना (COVID-19 वायरस) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. चीन, सिंगापुर, हॉगकॉग जैसे देशों में बढ़ते केस के बीच भारत में भी कोरोना वायरस (Corona Virus In India) से लोगों में डर का माहौल है. इन दिनों एक या दो नहीं कोरोना के चार वैरिएंट एक्टिव हैं. इस बीच लोगों के मन में ये सवाल जरूर है कि इनमें कौन सा वैरिएंट देश में सबसे ज्यादा फैल रहा है. वहीं कोरोना के खौफ के बीच राहत भरी खबर ये है कि लोगों को बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं, समझिए.
किन राज्यों में कोरोना संक्रमण के कितने मामले हैं, यहां देखिए
देश में कोरोना का कितने मामले?
देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 2710 मामले हैं, पिछले 24 घंटों में 511 मामले सामने आए हैं. 255 लोग ठीक हुए हैं वहीं 7 लोगों की मौत हुई है. जनवरी 2025 से अब तक 1170 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं. वहीं अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है. देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?


कोरोना से डरने की जरूरत है या नहीं?
देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है. इसमें राज्यों से निवारक उपाय करने, बड़े समारोहों को रोकने और फेस मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है.बता दें कि अभी भारत में सबसे ज्यादा फैलने वाला वैरिएंट JN.1 है. कोरोना वायरस के लौटने से चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस से डरने की जरूरत नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी
देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक सलाह जारी की है. इसमें राज्यों से निवारक उपाय करने, बड़े समारोहों को रोकने और फेस मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है. केंद्र सरकार ने राजस्थान को सभी जिला और उप-जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू, आवश्यक दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता पर 2 जून तक एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है.
भारत में कोरोना के 4 वैरिएंट एक्टिव
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के मुताबिक, एक या दो नहीं बल्कि कोरोना के चार वैरिएंट JN.1, NB.1,8.1,LF.7 इन दिनों एक्टिव हैं. ये सभी ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के कितने मामले?
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही, जिसके बाद साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई. हालांकि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं.
राजस्थान में कितने कोरोना केस?
राजस्थान में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं.राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा सात केस पाए गए, बीकानेर में 3 और उदयपुर में 2, जोधपुर और दो अन्य जगहों से भी अलग-अलग मामले सामने आए हैं.
UP का कोरोना से क्या हाल?
उत्तर प्रदेश में करोना वायरस के मामले 59 पहुंच गए हैं. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पिछले 24 घंटे में 19 नए केस सामने आए हैं, जिससे जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 43 हो गई है. यूपी में कोरोना से अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं