विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भारत बदहाल, सूची में 154वें स्थान पर

मेडिकल जर्नल ‘द लैनसेट’ में प्रकाशित ‘ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज स्टडी’ में खुलासा

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भारत बदहाल, सूची में 154वें स्थान पर
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारत अन्य कई देशों से काफी पीछे है. स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 195 देशों की सूची में भारत 154 वें स्थान पर है. देश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की इस हालत की पुष्टि एक अध्ययन के परिणामों से हो जाती है. स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत बांग्लादेश, चीन, भूटान और श्रीलंका समेत अपने कई पड़ोसी देशों से पीछे है.

मेडिकल जर्नल ‘द लैनसेट’ में प्रकाशित ‘ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज स्टडी’ के अनुसार स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी 195 देशों की सूची में भारत को 154वें स्थान मिला है.

हालांकि कुछ मानकों पर देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में वर्ष 1990 के मुकाबले 2015 में बेहतर स्थिति देखने को मिली है. इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर है जबकि उसके बाद स्वीडन और नार्वे का स्थान आता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medical Services, India, 154th Position, Study
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com