विज्ञापन

भारत में पहला iPhone किसने और कहां खरीदा, 18 साल पहले कितनी थी कीमत?

iphone In India: भारत का पहला iPhone खरीदने के लिए ग्राहक मॉल की तरफ दौड़ पड़े थे.इस 3D आईफोन को 8GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के साथ भारती एयरटेल और वोडाफोन ने मिलकर लॉन्च किया था.

भारत में पहला iPhone किसने और कहां खरीदा, 18 साल पहले कितनी थी कीमत?
भारत में पहला iPhone खरीदने वाले ग्राहक के बारे में जानें.
  • भारत में पहला iPhone साल 18 साल पहले लॉन्च हुआ था, इसे एक स्टूडेंट ने सबसे पहले खरीदा था
  • गुरुग्राम के सहारा मॉल से iPhone 3G का 8GB बेस मॉडल 31000 रुपये में खरीदा गया था
  • यह iPhone भारती एयरटेल और वोडाफोन के सहयोग से लॉन्च किया गया था, जिसमें 3G नेटवर्क की सुविधा थी

 Apple के iPhone को लेकर दुनियाभर में लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. जैसे ही iPhone की कोई नई सीरीज लॉन्च होती है. उसे सबसे पहले खरीदने वालों की होड़ मच जाती है.भारत में जब भी कोई नया आईफोन लॉन्च होता है तो इसके खरीदार रातभर से लाइनों में लगकर स्टोर खुलने का इंतजार करते हैं. Apple ने अपनी iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है. इसे लेकर लोगों में बड़ा ही क्रेज है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पहला iPhone कब और किसने खरीदा था.

भारत में पहला iPhone कब और किसने खरीदा?

 iPhone की नई सीरीज लॉन्च के बीच हम आपको बता रहे हैं कि भारत में पहला आईफोन किसने, कितनी कीमत में और कहां पर खरीदा था. तो बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पहला आईफोन साल 2008 में लॉन्च हुआ था. पहला आईफोन एक महिला ने खरीदा था. उनका नाम था स्वाति. स्वाति एक स्टूडेंट थीं. जैसे ही उनको पता चला कि आईफोन भारत में लॉन्च हो गया है. वह इसे खरीदने के लिए गुरुग्राम के सहारा मॉल दौड़ पड़ीं. 

भारत में पहला iPhone कहां बेचा गया?

उस वक्त भी  iPhone को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी थी कि फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व यानी कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आईफोन बेचा जा रहा था. स्वाति वो पहली ग्राहक थीं जो सबसे पहले इसे खरीदने के लिए गुरुग्राम के सहारा मॉल पहुंचीं. उन्होंने ही पहला iPhone खरीदा था. मतलब यह कि भारत में पहला iPhone खरीदने वाली स्टूडेंट स्वाति थीं. 

भारत में पहला iPhone कितने में बेचा गया ?

स्वाति ने भारत का पहला iPhone 31 हजार रुपये में खरीदा था. 8GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत साल 2008 में 31 हजार रुपये थी. यह आईफोन 3G था. इसे भारती एयरटेल और वोडाफोन ने मिलकर लॉन्च किया था.भारती एयरटेल सर्विसेज के प्रेसिडेंट संजय कपूर ने खुद स्वाति को पहला आईफोन दिया था.

भारत में पहली बार कब लॉन्च हुआ iPhone?

दरअसल Apple का पहला iPhone साल 2007 में लॉन्च हुआ था, जो कभी भारत पहुंचा ही नहीं. इसे सिर्फ अमेरिका और सेलेक्टेड देशों में ही लॉन्च किया गया था. लेकिन साल 2008 में Apple ने भारत में Airtel के साथ मिलकर अपना दूसरा फोन iPhone 3G लॉन्च किया था. 3G नेटवर्क कैपिसिटी के साथ आए इस फोन में 8 GB स्टोरेज था. इस बेस मॉडल की कीमत 31,000 रुपये रखी गई थी.स्वाति इस iPhone को खरीदने वाली पहली भारतीय ग्राहक थीं. 

ये Video भी देखें:|एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्‍च में आया नजर| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-iPhone की फुलफॉर्म क्या होती है? खरीदने से पहले जान लीजिए जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone, IPhone 7 Plus Price In India, IPhone In India, First IPhone In India, Apple IPhone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com