- भारत सरकार ने पाकिस्तान और PoK में रह रहे 23 दहशतगर्दों को आतंकवादी घोषित किया है.
- ये सभी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं.
- इसमें 2016 में नागरोटा आर्मी बेस कैंप पर हुए हमले का आरोपी भी शामिल हैं.
आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है. गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 23 दहशतगर्तों को आतंकवादी घोषित किया है. गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए UAPA के तहत इन 23 नामों की लिस्ट जारी की है. इन सभी का नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है. लिस्ट में मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर जैसे दहशतगर्तों के नाम हैं. बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर आतंकी पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हैं. UAPA के तहत इन्हें आतंकी घोषित किए जाने के बाद अब इन सभी कार्रवाई में आसानी होगी.
मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास
4 जुलाई को गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट में मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास को आतंकी घोषित किया गया है. 41 साल का इलियास जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है. गजट के अनुसार वह अभी रावलकोट में रह रहा है. इलियास आतंकियों की भर्ती, उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने के काम में लगा रहा है.
- मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियासः जैश-ए-मोहम्मद से लिंक. अभी रावलकोट में रहता है.
- मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर उर्फ अब्दुल मननः जैश का मुख्य संचालक, 2022 में जम्मू में सुरक्षा बलों पर हमले का आरोपी
- मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ अबू सादः जैश का लॉन्चिंग कमांडर, 2016 में नगरोटा स्थित भारतीय सेना के कैंप पर हमले का आरोपी
- हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रारः जैश का लॉन्चिंग कमांडर, नगरोटा 2016 हमले में शामिल आरोपी
- अब्दुल्ला जेहादी उर्फ शाहनवाजः जैश के आंतकियों को साथ देने वाला, आतंकी कैंप चलाने और नगरोटा हमले में भी शामिल होने का आरोप
- फिरदौस अहमद भट: लश्कर का लॉन्चिंग कमांडर, कई आतंकी हमलों में शामिल रहा.
- गुलाम फरीद उर्फ गुलशनः जैश से लिंक, आतंकियों को हथियार और गोला-बारूद देने में शामिल
- हारून राशिद गनाई उर्फ शुनूः लश्कर ए तैयबा का लिंक, आतंकी काडरों की भर्ती में शामिल
- बिलाल अहमद मीर, उर्फ अहमद भाईः लश्कर ए तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट से लिंक
- आबिद कयूम लोन: लश्कर ए तैयबा से लिंक, आतंकी लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने में शामिल रहा
- नजीर अहमद गुज्जर उर्फ मुनाजिल: लश्कर ए तैयबा से लिंक, ड्रोन से हथियार भारत भेजने का आरोप
- अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिर अब्दुल, लश्कर और जमात-उद-दावा से लिंक, हाफिज सईद से सीधा कमांड लेकर आतंकियों की भर्ती करता है.
- अशफाक अहमद, जैश से लिंक, अभी बहावलपुर में रह रहा है. आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने में शामिल है.
- हाफिज खालिद वालीद उर्फ हाफिज खालिद नाइक, लश्कर और जमात उद दावा से लिंक, अभी लाहौर में रहता है.
- मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की उर्फ मौलाना इणदाद, अभी बहावलपुर में रह रहा है. जैश से संबंध
- मौलाना सैफुल्लाह खालिद उर्फ वलियुल, लश्कर से लिंक, अभी लाहौर में रहता है. जमात उद दावा के कई गुटों में भी सक्रिय है.
- मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा, लश्कर ए तैयबा से लिंक, अभी बहावलपुर में रहता है.
- मौलाना यूसुफ ताईबी उर्फ मोहम्मद यूसुफ, लश्कर और जमात से संबंध, फैसलाबाद पाकिस्तान में रहता है.
- ओवैस फारूज उर्फ ओवैस अहमद मीर, पुलवामा का रहने वाला अभी पाकिस्तान में रह रहा, लश्कर से लिंक.
- कारी याकूब शेख उर्फ कारी मोहम्मद याकूब शेख, लश्कर से लिंक, अभी लाहौल में रहता है.
- राणा इफ्तिखार उर्फ राणा वलीद, लश्कर से लिंक अभी गुजरांवाला पंजाब पाकिस्तान में रहता है. हाफिज सईद का करीबी है.
- वसीम नूर जाट उर्फ कारी वसीम, जैश एक मोहम्मद से लिंक, ड्रोन से भारत में हथियार भेजने का आरोपी
- मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद, बंगलोर का रहने वाला, अभी पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता है. लश्कर, अलकायदा और आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें - गुजरात-मध्य प्रदेश में जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने की बड़ी कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं