Coronavirus India Updates: कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत में देर शाम कुछ राज्यों से मिले आंकड़ों के बाद संक्रमितों की संख्या 6 लाख 90 हजार के पार पहुंच गई है और अब तक 19 हजार 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. उधर, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डाटा के हिसाब से रूस में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 80 हजार 283 है.
भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अब सिर्फ अमेरिका और ब्राजील से ही पीछे है. अमेरिका में कोरोना के 28 लाख 39 हजार से ज्यादा मामले हैं, वहीं ब्राजील में यह आंकड़ा 15 लाख 77 हजार है. अमेरिका में इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से अब तक 1 लाख 29 हजार 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, वहीं, ब्राजील में इससे 64 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
बता दें कि लगातार दूसरे दिन रविवार को भारत में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से हर दिन सुबह जारी किए जाने वाले आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे 25000 नए केस दर्ज किए गए और इस दौरान 613 लोगों की मौत हो गई. यह एक दिन में दर्ज किया जाने वाला अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा था.
इस बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के बेहद करीब पहुंच गया है. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2244 नए मामले सामने आए और इस दौरान 63 लोगों की जान चली गई. इसके साथ-साथ दिल्ली में कोरोना के अभी 99,444 मामले हैं और अब तक 3067 की जान जा चुकी है. बीते 24 घंटे में 3083 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले का आंकड़ा बढ़कर 71,339 हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं