- कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला
- उन्होंने कहा कि भगवान गणेश देश के सीधे-सादे लोगों के साथ हैं
- इंडिया गठबंधन का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मार्च
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के प्रवक्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. बीजेपी नेता संबित पात्रा के उस बयान पर उनकी मदद ज्ञानेश कुमार नहीं, गणेश भगवान कर रहे हैं के सवाल पर प्रतापगढ़ी ने कहा कि भगवान गणेश चोरों के साथ कभी नहीं रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान तो इस देश के सीधे-सादे सच्चे लोगों के साथ हैं. चोरों के साथ कभी भी भगवान नहीं रह सकते हैं.
'भगवान चोरों के साथ नहीं'
इमरान प्रतापगढ़ी ने एनडीटीवी से कहा कि मुझे लगता है कि ज्ञानेश जी का नाम ज्ञानेश है. उनका गणेश थोड़े ना है. ज्ञानेश के बचाने के लिए बीजेपी के प्रवक्ता आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, फिर कह रहे हैं कि भगवान गणेश तो सबके साथ हैं. उन्होंने कहा कि भगवान चोरों के साथ कभी नहीं रह सकते हैं. भगवान जी तो इस देश के सीधे-सादे और सच्चे लोगों के साथ हैं. चोरों के साथ भगवान कभी नहीं रह सकते हैं.
राहुल के लिए लाए तिरंगा
इमरान ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को देने के लिए तिरंगा लाए थे. कांग्रेस सांसद ने कहा कि असली लड़ाई उसी तिरंगे को बचाने की है. उसी तिरंगे की मर्यादा को बचाने की है. इमरान ने कहा कि इलेक्शन कमीशन के जरिए ये सरकार तिरंगे की मर्यादा को लोकतंत्र की गरिमा को बर्बाद कर रही है, लूट रही है. हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं जवाब देने के लिए बीजेपी का प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है. ये रिश्ता साफ है एकदम जिस तरह से करोड़ों वोट काटे गए हैं चोरी की गई है. जबतक उनको बहाल नहीं किया जाएगा. उनको फिर से जोड़ा नहीं जाएगा और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं बनाया जाएगा. हम विरोध करते रहेंगे.
विपक्षी सांसदों को क्यों नहीं जाने दे रही सरकार?
इमरान ने कहा कि आखिर देश के सांसदों को विपक्ष के सांसदों को आयोग तक क्यों नहीं जाने देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे. कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये अहिंसक आंदोलन है, ये हम जा रहे हैं गांधी के रास्ते पर चलकर. इस दौर का गांधी निकला है. जैसे उस दौर का गांधी निकला था. ये लड़ाई दूसरी आजादी की है. ये लड़ाई है इस देश के जो मुख्य चुनाव आयुक्त हैं उन्होंने वोटों की चोरी की है जो लोकतंत्र को रौंदा है, उसको बचाने की लड़ाई है. आप नहीं जाने देना चाहते हैं, राहुल जहां पाएंगे हम वहां जाएंगे. सरकार क्यों नहीं जाने देना चाहती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं