विज्ञापन

ईरान‑US जंग का असर: युद्ध के चलते भारत में फूटा महंगाई का बम, जानें- LPG सिलेंडर अब तक कितना महंगा हुआ

ईरान‑US जंग के बाद से आज LPG सिलेंडर फिर महंगे हुए हैं. 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर पर ₹993 तक दाम बढ़े, मार्च‑मई में कुल बढ़ोतरी ₹1,300 से ज्यादा हुई है. वहीं घरेलू सिलेंडर मार्च में ₹60 बढ़ा है.

ईरान‑US जंग का असर: युद्ध के चलते भारत में फूटा महंगाई का बम, जानें- LPG सिलेंडर अब तक कितना महंगा हुआ
  • ईरान और अमेरिका के तनाव के कारण भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई.
  • कमर्शियल 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमत 1 मई से ₹993 तक बढ़ाई गई है.
  • घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, जिससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में ईरान‑US जंग शुरू होने के बाद ऊर्जा बाजार में भूचाल साफ दिख रहा है. कच्चे तेल की सप्लाई, होर्मुज जलडमरूमध्य की चिंता और वैश्विक तनाव का सीधा असर भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों पर पड़ा है. बीते दो महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिली है.

1 मई से फिर बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा

मई की शुरुआत के साथ ही होटल‑ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए बुरी खबर आई. इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक झटके में ₹993 तक महंगा हो गया.

  • दिल्ली: ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50
  • मुंबई: ₹2,031 से बढ़कर ₹3,024
  • कोलकाता: ₹2,208 से बढ़कर ₹3,202 (₹994 की बढ़ोतरी)
  • चेन्नई: ₹2,246.50 से बढ़कर ₹3,237

इस तेज उछाल ने खाद्य कारोबार की लागत बढ़ा दी है, जिसका असर आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं पर भी दिख सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

घरेलू सिलेंडर स्थिर, मिडिल क्लास को राहत

जहां कमर्शियल सिलेंडर रिकॉर्ड तेजी से महंगे हुए हैं, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर आज भी ₹913 में मिल रहा है. इससे घर की रसोई चलाने वालों को बड़ी राहत जरूर मिली है, हालांकि आगे के महीनों को लेकर चिंता बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, जानें अपने शहर के ताजा रेट

जंग शुरू होने के बाद अब तक कितनी बढ़ोतरी?

28 फरवरी से शुरू हुआ ईरान‑US तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के बीच LPG की कीमतों में सिलसिलेवार बढ़ोतरी हुई है. अगर 1 मार्च 2026 से अब तक की बात करें तो तस्वीर कुछ ऐसी है:

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो)

  • 1 मार्च 2026: ₹28-31 तक बढ़ोतरी
  • 7 मार्च 2026: फिर ₹114.50 की बढ़ोतरी
  • 1 अप्रैल 2026: ₹195.50 से ₹200 तक इजाफा
  • 1 मई 2026: रिकॉर्ड ₹993 की बढ़ोतरी
  • कुल बढ़ोतरी (मार्च से मई): लगभग ₹1,330 से ₹1,340

यानी युद्ध शुरू होने के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1,300 से ज्यादा बढ़ चुकी है.

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो)

7 मार्च 2026: ₹60 की बढ़ोतरी

इसके बाद अप्रैल और मई में कोई बदलाव नहीं. यानी अब तक कुल बढ़ोतरी सिर्फ ₹60 हुई है. 

अप्रैल में भी लगा था झटका

इससे पहले 1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई थीं. तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹1883 से बढ़कर ₹2078.50 हुआ था, मुंबई ₹1835 से ₹2031, कोलकाता ₹1,990 से ₹2208 और चेन्नई ₹2043.50 से ₹2246.50 पहुंच गया था.

जमाखोरी और सख्ती

मार्च में जंग तेज होने के साथ कई शहरों से जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें भी आईं. हालात को देखते हुए सरकार ने LPG बुकिंग के नियम सख्त किए और निगरानी बढ़ाई.

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित रही, तो आने वाले महीनों में LPG पर दबाव और बढ़ सकता है. फिलहाल राहत बस इतनी है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतें थमी हुई हैं, लेकिन कमर्शियल गैस की महंगाई ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com