LPG Gas Safety Tips & Precautions for Home: किचन में गैस लीक हो जाए तो एक छोटी-सी गलती भी जानलेवा बन सकती है. हर साल सैकड़ों हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश में ऐसा ही हादसा हुआ, जहां गैस लीक होते ही आग लग गई और तीन लोग झुलस गए. ऐसे में सवाल है - अगर आपके घर में LPG गैस लीक हो जाए तो आपको तुरंत क्या करना चाहिए?
गैस लीक और उससे दुर्घटना की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. रसोई गैस हमें जितनी सुविधा देता है ये उतना ही घातक भी साबित होता है. हाल ही में मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के आहार थाना क्षेत्र के सिकोई गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई थी. इस हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चे झुलस गए. ऐसी घटनाएं हर अगले दिन कहीं न कहीं होती ही हैं.
LPG Gas Safety Tips: भारत सरकार की ओर से लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में रसोई गैस (LPG) रिसाव और सिलेंडर फटने से औसतन 850 से 1,000 दुर्घटनाएं हर साल होती हैं. इन घटनाओं में मुख्य रूप से लापरवाही और रिसाव के कारण आग लगने की घटना शामिल होती है. इन घटनाओं से बचने के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है. हाल में बिहार पुलिस ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया और जरूरी जानकारी साझा की.
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? (What to do if a gas cylinder leaks?)
बिहार पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गैस लीक हो तो क्या करना चाहिए. पोस्ट में उन्होंने लिखा, LPG का सुरक्षित इस्तेमाल करें... अगर गैस लीक हो, तो घबराएं नहीं, कुछ जरूरी बातें याद रखें.
LPG का प्रयोग सुक्षित ढंग से करें....
— Bihar Police (@bihar_police) June 15, 2026
गैस का रिसाव होने पर घबराएँ नहीं, कुछ ज़रूरी बातें याद रखें ⬇️
.
.#BiharPolice #LPGawareness #safetyfirst #FireSafety pic.twitter.com/JNQVmEntC9
गैस लीक होते ही तुरंत करें ये 5 काम
- तुरंत गैस रेगुलेटर बंद करें.
- सभी दरवाजे और खिड़कियां खोल दें ताकि गैस बाहर निकल जाए.
- बिजली के लिए स्विच, पंखा या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करें.
- माचिस, लाइटर या किसी भी तरह की चिंगारी पैदा करने वाली चीज का इस्तेमाल न करें.
- सुरक्षित स्थान पर जाएं और गैस एजेंसी या किसी आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल करें.
ये गलतियां कभी न करें:
- स्विच ऑन/ऑफ करना
- फोन का इस्तेमाल करना
- पंखा चलाना
- गैस चेक करने के लिए आग जलाना
इस जानकारी को शेयर जरूर करें. किसी की जान बच सकती है.
Also Read:
LPG गैस वालों के लिए जरूरी खबर, अब PNG अपनाने पर जोर, इन लोगों को मिल सकता है नोटिस
ऑरेंज या हरी LPG पाइप, कौन सी है सुरक्षित? कब बदलें, ये 5 बातें जानना जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं