विज्ञापन

ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा, लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्‍तीफा नहीं देती हैं तो उन्‍हें बर्खास्‍त किया जाएगा. यह देश उनके हिसाब से नहीं चलेगा. उन्‍होंने कहा कि एक वक्‍त तक ही राज्‍यपाल उनसे अपेक्षा करेंगे. यह बिलकुल साफ है.  

ममता बनर्जी पर बरसते हुए हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि यह देश उनके हिसाब से नहीं चलेगा.
  • असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा.
  • ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा कि भारत जैसा देश है, इसलिए एक सीएम को लोगों ने इतने दिन सह लिया.
  • असम चुनाव के दौरान हेट स्पीच के आरोपों को सरमा ने पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि चुनाव नाचते-गाते बीत गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने मंगलवार को एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी प्रतिकिया देते हुए सरमा ने ममता बनर्जी के इस्‍तीफा नहीं देने के ऐलान पर कहा कि वे इस्‍तीफा नहीं देंगी तो उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया जाएगा. एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ बातचीत में सरमा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा. साथ ही कहा कि दीदी को गरिमामयपूर्ण ढंग से रिजल्‍ट को मानना चाहिए. 

हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्‍तीफा नहीं देती हैं तो उन्‍हें बर्खास्‍त किया जाएगा. यह देश उनके हिसाब से नहीं चलेगा. उन्‍होंने कहा कि एक वक्‍त तक ही राज्‍यपाल उनसे अपेक्षा करेंगे. यह बिलकुल साफ है.  

ये भी पढ़ें: Assam Elections 2026: असम में BJP की प्रचंड की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को क्यों कहा- थैंक्यू

ममता के 100 सीटें लूटने के आरोपों पर पलटवार

ममता बनर्जी के भाजपा के 100 सीटें लूटने के आरोप पर उन्‍होंने पलटवार करते हुए उन्‍होंने कहा कि चुनाव परिणाम आ गया है, आपने कहा कि मुझसे 100 सीटें छीनी गई हैं तो मैं भी बोलूंगा कि कांग्रेस ने जो 19 सीटें जीती हैं वो मुझसे छीनकर के ली गई हैं. मुझको 126 सीटें (असम चुनाव में) मिलनी चाहिए थी. देश ऐसे थोड़े ही चलता है. भारत जैसा देश है, इसलिए एक सीएम को लोगों ने इतने दिन सह लिया. 

इसके साथ ही ममता बनर्जी पर बरसते हुए सरमा ने कहा कि बॉर्डर में आप फेंसिंग नहीं करने देते हैं और आप कहते हैं कि मेरे से छीन लिया गया. आपके पास पहले ही यह रिजल्‍ट होना चाहिए था. पश्चिम बंगाल के लोगों ने आपको बहुत दिया है.

ये भी पढ़ें: हिमंता का 'पेड़ा' जैसे हमलों ने पवन खेड़ा को दिला दी बेल? SC ने कहा- ये राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

हेट स्‍पीच पर आरोप पर क्‍या बोले सरमा? 

असम चुनाव के दौरान हेट स्‍पीच के सवाल पर सरमा ने कहा कि असम में कोई हेट स्‍पीच नहीं हुई. हमारा चुनाव नाचते-गाते, एक त्‍योहार की तरह हुआ. उन्‍होंने कहा कि हेट स्‍पीच नहीं थी, किसी पर कोई आरोप नहीं था, कोई झमेला नहीं था. मैं साधारण रूप से चुनावी मंच पर जाता हूं, गाना गाता हूं, डांस करता हूं. लोग भी साथ में नाचते-गाते हैं और सभा समाप्‍त हो जाती है. इस दौरान कोई मामला ही नहीं हुआ. 

सरमा ने कहा कि मैं जो भी स्‍पीच देता हूं, वो बेहद सोच-समझकर के देता हूं.  मैं जो कहता हूं उसे बैकट्रैक करने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्‍होंने कहा कि मैं जो स्‍पीच देता हूं, उस पर पूरी तरह से कायम रहता हूं. 

एसआईआर को लेकर ममता पर बरसे सरमा

ममता बनर्जी की ओर से एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप गलत हैं, वो डिबेट समाप्‍त हो चुकी है. उन्‍होंने कहा कि एसआईआर के कारण तृणमूल कांग्रेस के हारने की बात गलत है. उन्‍होंने सवाल किया कि एसआईआर में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, वो सारे नाम भी अगर उनके खाते में दे दिए जाएं तो भी वो जीत रहे हैं क्‍या. सरमा ने कहा कि आपके खाते में अगर इनमें से 90 फीसदी वोट भी दे दिए जाएं तो भी 10 फीसदी सीटों के परिणाम ही बदलेंगे. उन्‍होंने कहा कि आपको लगता है कि सख्‍त चुनाव आयोग का मतलब यह आपके खिलाफ है. देश ऐसे नहीं चलते हैं. दीदी को गरिमामयपूर्ण ढंग से रिजल्‍ट को मानना चाहिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com