विज्ञापन

ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा, लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्‍तीफा नहीं देती हैं तो उन्‍हें बर्खास्‍त किया जाएगा. यह देश उनके हिसाब से नहीं चलेगा. उन्‍होंने कहा कि एक वक्‍त तक ही राज्‍यपाल इंतजार करेंगे. 

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने मंगलवार को एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी प्रतिकिया दी. सरमा ने ममता बनर्जी के इस्‍तीफा नहीं देने के ऐलान पर कहा कि वे इस्‍तीफा नहीं देंगी तो उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया जाएगा. एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ बातचीत में हिमंता बिस्‍वा सरमा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा. 

हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्‍तीफा नहीं देती हैं तो उन्‍हें बर्खास्‍त किया जाएगा. यह देश उनके हिसाब से नहीं चलेगा. उन्‍होंने कहा कि एक वक्‍त तक ही राज्‍यपाल इंतजार करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Assam Elections 2026: असम में BJP की प्रचंड की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को क्यों कहा- थैंक्यू

ममता के 100 सीटें लूटने के आरोपों पर पलटवार

इसके साथ ही ममता बनर्जी के भाजपा के 100 सीटें लूटने के आरोप पर उन्‍होंने पलटवार करते हुए कहा कि असम में मैं भी कह सकता हूं कि 19 सीटें मुझसे छीनी गई हैं. देश ऐसे नहीं चलता है. उन्‍होंने कहा कि भारत ने एक सीएम को इतने दिनों तक सहा है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि आप बॉर्डर पर फेंसिंग नहीं करते देते हैं, आपके साथ तो यह पहले से ही यह होना चाहिए था. बंगाल ने आपको बहुत दिया है. 

ये भी पढ़ें: हिमंता का 'पेड़ा' जैसे हमलों ने पवन खेड़ा को दिला दी बेल? SC ने कहा- ये राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

हेट स्‍पीच पर आरोप पर क्‍या बोले सरमा? 

असम चुनाव के दौरान हेट स्‍पीच के सवाल पर सरमा ने कहा कि असम में कोई हेट स्‍पीच नहीं हुई. हमारा चुनाव नाचते-गाते, एक त्‍योहार की तरह हुआ. उन्‍होंने कहा कि हेट स्‍पीच नहीं थी, किसी पर कोई आरोप नहीं था, कोई झमेला नहीं था. मैं साधारण रूप से चुनावी मंच पर जाता हूं, गाना गाता हूं, डांस करता हूं. लोग भी साथ में नाचते-गाते हैं और सभा समाप्‍त हो जाती है. इस दौरान कोई मामला ही नहीं हुआ. 

सरमा ने कहा कि मैं जो भी स्‍पीच देता हूं, वो बेहद सोच-समझकर के देता हूं.  मैं जो कहता हूं उसे बैकट्रैक करने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्‍होंने कहा कि मैं जो स्‍पीच देता हूं, उस पर पूरी तरह से कायम रहता हूं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com