विज्ञापन

पहली बार भारत की 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में बनीं अधिकारी, NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन

आजाद भारत के इतिहास में आज का दिन महिलाओं के लिए एक खास उपलब्धि लेकर आया है. आज पहली बार भारत की 14 बेटियां इंडियन आर्मी और एयर फोर्स में अधिकारी बनी हैं. देहरादून और हैदराबाद में आयोजित NDA पासिंग आउट परेड में कुल 746 कैडैट्स को कमीशन मिला है.

पहली बार भारत की 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में बनीं अधिकारी, NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन
देहरादून के IMA में आयोजित NDA पासिंग आउट परेड में शामिल कैडेट्स.
NDTV
देहरादून/हैदराबाद:

NDA Passing Out Parade: आज का दिन भारतीय सेना और देश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐतिहासिक और गौरवशाली है. NDA की परीक्षा करने वाली देश की 14 बेटियां आज एक साल की टफ ट्रेनिंग पूरी कर आर्मी और एयरफोर्स में अधिकारी बनने जा रही हैं. देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) और हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में अधिकारी के तौर पर कमीशन होंगी. यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि यह पहली बार हो रहा है. इससे पहले NDA के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद थे. जून 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं की NDA में एंट्री शुरू हुई. देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तो डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं.

देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में 9 महिला कैडेट भारतीय थलसेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हो रही है. जबकि हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी से 5 महिला कैडेट भारतीय वायुसेना में अधिकारी के तौर पर कमीशन होंगी.

NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन

देहरादून और हैदराबाद में चल रहे एनडीए पासिंग आउट परेड में कुल 746 कैडेट्स को कमीशन मिला है. देहरादून के IMA से 515 तो हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी से 231 फ्लाइट कैडेट अधिकारी बनने जा रहे हैं.

IMA के 515 कैडेट में 16 देशों को 34 विदेशी कैडेट भी शामिल

IMA से इस बार कुल 515 कैडेट पास आउट होंगे, जिनमें 16 देशों के 34 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं. इनमें एनडीए के पहले महिला बैच की 9 महिला कैडेट्स भी हैं. वहीं, भारतीय वायुसेना के 217वें कोर्स के फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के कुल 231 फ्लाइट कैडेट प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग पूरा कर रहे हैं. इनमें 194 पुरुष और 37 महिला कैडेट शामिल हैं. इन 37 महिला कैडेट्स में से 5 NDA के पहले महिला बैच की हैं.


भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड इस बार ऐतिहासिक रही और ऐतिहासिक इस लिहाज से रही क्योंकि IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेटों के साथ "अंतिम पग" पार कर भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनी. यूं तो भारतीय सेना या फिर भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भागीदारी कोई नई बात नहीं है लेकिन भारतीय सैन्य अकादमी के एक लंबे सैन्य इतिहास में 13 जून 2026 का दिन उसे बात का साक्षी बना जब चैटवुड बिल्डिंग के आगे महिला कैडेट पुरुष कैडेट के साथ ड्रिल स्क्वायर में कदमताल किया.

जाबांजों को तैयार करती हैं देहरादून सैन्य अकादमी

भारतीय सैन्य अकादमी का गठन 1 अक्टूबर 1932 को हुआ था तब से लेकर आज तक लगभग 9 दशक तक पुरुष कैडेट्स सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करते रहे हैं. करीबन 65 हजार से ज्यादा भारतीय सैन्य अकादमी ने भारतीय सेना को  जांबाज सैन्य अधिकारी दिए. भारतीय सैन्य अकादमी सिर्फ देश में नहीं बल्कि दुनिया में अपनी ट्रेनिंग के लिए जानी जाती है यहां न सिर्फ देश के युवाओं को सैन्य अधिकारी बनने की ट्रेनिंग मिलती है बल्कि मित्र देशों के जवानों को भी यहां भारतीय युवाओं के साथ सैन्य अधिकारी बनने की ट्रेनिंग मिलती है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2022 में महिलाओं ने पास किया एनडीए  

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अगस्त 2022 में एनडीए में महिला कैडेट्स के पहले बैच ने प्रवेश लिया और 3 साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद साल 2025 के मई महीने में 18 महिला कैडेट्स ग्रेजुएट हुई. जिसमें से 9 महिला कैडेट्स ने इंडियन आर्मी में ज्वाइन होने का फैसला लिया और देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी में करीब 1 साल की कड़ी ट्रेनिंग ली. साल 1992 में पहली बार महिलाओं को चिकित्सा सेवाओं के अतिरिक्त अन्य शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से अधिकारी बनने का अवसर मिला था. 

इसके अलावा सेना में महिलाओं की भागीदारी का इतिहास पुराना है. लेकिन इस बार IMA से उनका सैन्य अधिकारी बनकर पास आउट होना एक बहुत बड़ा बदलाव है. इससे पहले महिलाएं मुख्य रूप से चेन्नई स्थित ओटीए यानी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, आर्म्स फोर्स मेडिकल सर्विस, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के जरिए भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही है.

भारत माता, तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम की गूंज

भारत माता, तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम... की गूंज के बीच भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर चेटवुड बिल्डिंग के आगे भारतीय सेवा के जांबाज 481 कैडेट्स सेना में अधिकारी बने. जेंटलमैन कैडेट्स IMA के गीत पर कदमताल करते हुए जैसे ही ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर चेटवुड बिल्डिंग के आगे पहुंचे तो पूरा वातावरण जोश और उत्साह से भर उठा. उनके परिजन भी अपने बच्चों को सेना की वर्दी में देख अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे. 

IMA पासिंग आउट परेड में इन ऑफिसर कैडेट को मिले मेडल

  • इंफाल कंपनी के ऑफिसर कैडेट संजय सिंह को  चीफ आर्मी स्टाफ बैनर मिला.
  • ऑफिसर कैडेट विशाल कुमार को स्वार्ड आफ ऑनर और गोल्ड मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट प्रिंस राज को सिल्वर मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट ऋषभ मिश्रा को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स मैं प्रथम आने के लिए सिल्वर मेडल मिला.
  • स्पेशल कमिश्नर में ऑफिसर कैडेट बोधराज थापा को गोल्ड मेडल मिला.
  • बेस्ट ऑफिसर कैडेट फ्रेंडली कंट्री बांग्लादेश के ऑफिसर कैडेट जैफ सदी अल्वी को मिला.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- 9 महिला कैडेट्स का पास आउट होना ऐतिहासिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑफिसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल कमान संभालने का नाम नहीं है बल्कि यह चरित्र करुणा और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है जब इस भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पास आउट हुईं. यह सिर्फ इस अकादमी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक और गौरव करने वाला पल है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 9 महिला ऑफिसर कैडेट्स के पास आउट होने का मतलब यह है कि भारत में महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही हक दिया जाता है और महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर इस देश की तरक्की और इस देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी कर रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी हमेशा ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए. मैं उन सभी जांबाज अफसर जो इस सैन्य अकादमी से पहले पास आउट हुए और जो अब पास आउट हो रहे हैं उनको सैल्यूट करती हूं. 

यह भी पढ़ें - 491 ऑफिसर कैडेट्स के पंखों को मिली उड़ान, देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड के साथ सेना शामिल 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDA Passing Out Parade, NDA Passing Female First Parade, IMA Dehradun Female Cadet, IMA Dehradun Training, NDA Cadets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com