देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे. दरअसल, 2019 में पुस्तक 'चेंजिंग इंडिया' के लॉन्च के बाद उन्होंने कहा कि 'मुझे देश के एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी था.' पूर्व प्रधानमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो देखें
इस इंटरव्यू में सुना जा सकता है कि कैसे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपनी बात बेबाकी से कही थी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बनने की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा, ''जब वह मुझे वह वित्त मंत्री बनाना चाहते थे तब मैं रोजाना की तरह अपने ऑफिस यूजीसी में बैठा हुआ था. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि आप कहां हो? मैंने जवाब दिया कि मैं अपने ऑफिस में बैठा हूं. तब उनका रिप्लाई आया, आपको मंत्री पद की शपथ लेनी है. पूर्व पीएम ने जवाब दिया कि तब मैंने गंभीरता से नहीं ली. (उनकी बातों को सुनने के बाद लोग हंसने लगे.)
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उस इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना भी साधा था. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा. मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो. मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं