विज्ञापन

'पहले हम यहीं थे', पुरानी संसद को देख बोले नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार संसद भवन से बाहर आए. इस दौरान उन्होंने पुराने संसद भवन की ओर देखते हुए कहा कि पहले हम वहीं थे. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद तीन लोगों को दूर से ही हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

  • नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर राष्ट्रीय राजनीति में वापसी की.
  • वे पहले भी कई बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं.
  • शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा नेता सदन जे.पी. नड्डा से संसद भवन में मुलाकात की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार संसद भवन से बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने पुराने संसद भवन की ओर इशारा करते हुए कहा, 'पहले हम यहीं थे.' बाहर खड़े तीन लोगों को उन्होंने दूर से ही नमस्कार किया. बता दें कि नीतीश कुमार पहले भी सांसद रह चुके हैं. 

नीतीश कुमार 1989 से 2005 के बीच कई बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया है. वे बार (Barh) निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. इसके बाद आज 10 अप्रैल 2026 को उन्होंने फिर से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है, जो बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल के बाद राष्ट्रीय राजनीति में उनकी वापसी है.

यह भी पढ़ें- मैं नीतीश कुमार... राज्यसभा के सदस्य बने बिहार के सीएम, जानें कौन-कौन था मौजूद

नीतीश बने राज्यसभा सांसद

बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बना. लंबे समय तक राज्य की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन जे.पी. नड्डा से मुलाकात की.

चारों सदनों के सदस्य बन चुके नीतीश

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जो चारों सदनों- विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महिलाओं को 3 हजार रुपये, 7वां वेतनमान लागू होगा, बंगाल में BJP के घोषणापत्र में बड़े वादे

कल शाम ही दिल्ली आ गए थे नीतीश

गौरतलब है कि नीतीश कुमार गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे, जहां जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. बिहार की सक्रिय राजनीति से दिल्ली के सत्ता गलियारों तक का यह सफर न केवल नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का नया अध्याय माना जा रहा है, बल्कि बिहार एनडीए के लिए भी एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com