विज्ञापन
38 minutes ago

Assam 10th Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) आज कक्षा 10 (HSLC) का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड सुबह 10 बजे के बाद कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है. बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 11 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:30 बजे रिजल्ट जारी किया था. उम्मीद है कि नतीजों की आधिकारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी. ASEEB ज़िला-वार पास प्रतिशत और टॉपर्स की जानकारी भी साझा करेगा. बता दें इस साल, असम HSLC परीक्षा 2026 में कुल 4,38,565 छात्र शामिल हुए थे. करीब 1046 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम हुआ था. ये परीक्षा 10 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई थीं.

उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर देख सकेंगे. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी नतीजे देख सकते हैं.

Assam HSLC Class 10th Result 2026 LIVE Updates:

Assam HSLC Result 2026 Time: परीक्षा के लिए 4,38,565 उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन

Assam HSLC Result 2026 Time:असम कक्षा 10 (HSLC) की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की गईं. इस साल HSLC परीक्षाओं के लिए कुल 4,38,565 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

Assam 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक होगा एक्टिवेट

Assam 10th Result 2026 LIVE: नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर देगा.

Assam 10th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट

Assam 10th Result 2026 LIVE: छात्र असम HSLC Result 2026 को ASEEB की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker या UMANG ऐप के ज़रिए चेक कर सकेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com