विज्ञापन

सो रही युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी

Acid Attack Basti UP: बस्ती जिले में एक युवक ने एकतरफा प्यार में सो रही युवती पर एसिड फेंक दिया. युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और अस्पताल में भर्ती है.

सो रही युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सिसवारी गांव में एक युवक ने घर में सो रही युवती पर एसिड से हमला किया
  • हमला एकतरफा प्रेम के चलते हुआ, जहां आरोपी ने युवती पर शादी का दबाव बनाया था लेकिन वह शादी किसी और से तय हुई थी
  • आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सतीश श्रीवास्तव: उत्‍तर प्रदेश के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवारी गांव में शुक्रवार को ऐसी वारदात हुई जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे युवक ने घर में सो रही युवती पर खिड़की के रास्ते एसिड फेंक कर उसे मौत के मुंह में धकेलने का प्रयास किया. इस हमले में युवती का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं. उसे आनन-फानन में बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

भोर में मची चीख-पुकार, आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार सिसवारी गांव निवासी सेराज अहमद की बहन शुक्रवार तड़के अपने कमरे में खिड़की के पास सो रही थी. भोर का समय होने के कारण घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे. इसी बीच घात लगाए बैठे आरोपी ने खिड़की से युवती पर तेजाब उड़ेल दिया. तेजाब पड़ते ही युवती की चीख-पुकार से घर में हड़कंप मच गया. जब तक परिजन कमरे की ओर दौड़े, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुका था. तेजाब की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवती का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया.

एकतरफा प्रेम बना वारदात की वजह

घटना के पीछे एकतरफा प्रेम का मामला सामने आ रहा है. आरोपी की पहचान मुरादाबाद जिले के निवासी सलीम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. इस बात से सलीम बुरी तरह नाराज था और उसने पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दी थी. युवती के भाई सेराज ने बताया कि आरोपी ने रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. घटना के बाद से ही गांव में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस का बयान

डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने इस मामले को लेकर बताया कि पीड़िता के भाई सेराज अहमद की तहरीर पर आरोपी सलीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है. अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- IPS लिपि नगायच: नाना से किया वादा निभाया, अब PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनीं ADCP

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com