आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में बंद पड़े काम फिर शुरू होंगे. उन्होंने बीजेपी (BJP) का नाम लिए बिना उस पर जोरदार हमला किया और कहा कि ये केजरीवाल को बेईमान साबित करना चाहते थे, जनता चुनाव में इसका जवाब देगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ''दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं, एक केजरीवाल कट्टर ईमानदार है, केजरीवाल कुछ भी हो सकता है, बेईमान नहीं हो सकता. दूसरा, केजरीवाल काम करता है, जनता के लिए काम करता है. ये दो बातें दिल्ली की जनता के मन में हैं. केजरीवाल ने बीजेपी का नाम लिए बिना उस पर हमला करते हुए कहा कि, ये उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे. ये केजरीवाल को बेईमान साबित करना चाहते थे. ये दिखाना चाहते थे कि केजरीवाल के सारे काम ठप हो गए.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि, ''मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि आपका बेटा आ गया, आपका भाई आ गया. इन्होंने जितने काम ठप किए हैं, सारे काम दोबारा शुरू कराऊंगा. एक-एक काम शुरू कराऊंगा, जो करना पड़ेगा करूंगा, जैसे करना पड़ेगा करूंगा. दिल्ली की जनता को परेशान नहीं होने दूंगा, काम ठप नहीं होने दूंगा.''
केजरीवाल ने कहा कि, ''लोग कहते हैं कि जेल जाने से नुकसान हुआ, जरूर हुआ, मैं मानता हूं कि जेल जाने से बहुत नुकसान हुआ. पर केजरीवाल का नुकसान नहीं हुआ, मनीष सिसोदिया का नुकसान नहीं हुआ, दिल्ली के दो करोड़ लोगों का नुकसान हुआ. आज जब अपने घर से निकलते हैं अपनी गाड़ी लेकर.. टूटी हुई सड़कों पर गाड़ी ऊपर-नीचे होती है. प्रदूषण होता है उसकी वजह से.''
उन्होंने कहा कि, ''आज जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं. बस मार्शल हटा दिए इन लोगों ने. अस्पतालों में टेस्ट बंद कर दिए, दवाइयां बंद कर दीं. ये सब ठीक नहीं है. अब चुनाव में जनता जवाब देगी, कि केजरीवाल चोर है या केजरीवाल को जेल में भेजने वाले चोर हैं. जनता जवाब देगी कि जनता को काम रोकने वाले पसंद हैं, कि काम करने वाला पसंद है.''
यह भी पढ़ें -
दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की सीट बदली, 1 नहीं अब 41 नंबर पर बैठेंगे
मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट के फैसले को SC में दी चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं