मुख्यमंत्री पद छोड़ने की वजह से दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सीट बदल गई है. पहले अरविंद केजरीवाल की सीट संख्या 1 थी और अब 41 नंबर सीट पर केजरीवाल बैठेंगे. वहीं, मंत्री से मुख्यमंत्री बनी आतिशी पहले 19 नंबर सीट पर बैठती थी, अब 1 नंबर सीट पर बैठेंगी.
उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया पहले अरविंद केजरीवाल के ठीक बराबर में सीट नंबर 2 पर बैठते थे, अब भी केजरीवाल के साथ. लेकिन सीट नंबर 40 पर बैठेंगे. मुख्यमंत्री आतिशी के बराबर में सीट नंबर 2 पर सौरभ भारद्वाज बैठेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते दिनों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र'' देगी. AAP सरकार में शिक्षा और वित्त मंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया और आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाया गया.
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi) ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में प्रभार संभाल तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चार महीने तक उसी तरह काम करेंगी, जैसे भरत ने भगवान राम की ‘खड़ाऊं' को सिंहासन पर रखकर काम किया था. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, 'उम्मीद है कि लोग फरवरी में प्रस्तावित चुनाव में अरविंद केजरीवाल को वापस लेकर आएंगे, तब तक मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी कुर्सी रखी रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं