विज्ञापन

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, 'राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं'

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में दिखेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने आज खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, 'राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं'
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा
  • नीतीश कुमार का राज्यसभा का सदस्य बनना तय हो गया है
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
  • बिहार में अब बीजेपी का सीएम होगा, जल्द ही नाम पर किया जाएगा फैसला
नई दिल्ली:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बनेंगे. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर इसकी जानकारी दी है. सीएम नीतीश ने लिखा है कि वो इस बार राज्यसभा के चुनाव में सदस्य बनना चाह रहे हैं. बता दें कि कल से नीतीश के राज्यसभा सदस्य बनने के लिए नामांकन भरने की चर्चा थी. अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही नीतीश का पिछले 21 साल से बिहार के सीएम पद से हटने का रास्ता भी साफ हो गया है. 

नीतीश ने एक्स पर लिखा 

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.

संसदीय जीवन शुरू करने की इच्छा 

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

बिहार में बीजेपी का होगा सीएम 

पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं. हालांकि, पहले उनके बेटे निशांत के राज्यसभा जाने की चर्चा थी. लेकिन बुधवार को अचानक नीतीश कुमार का नाम सामने आया था. अब नीतीश ने खुद अपने नाम पर मुहर लगा दी है. बताया जा रहा है कि निशांत अब पिता नीतीश की जगह लेंगे. अब बिहार में बीजेपी का सीएम होगा. पार्टी जल्द ही सीएम पद पर नाम का ऐलान कर सकती है.

लेखक के बारे में
img
Satyakam Abhishek
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination, Bihar Bjp Cm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com