विज्ञापन

हैदराबाद से तीन-तीन रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई-पुणे से लेकर चेन्नई-बेंगलुरु तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. इन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई की यात्रा महज कुछ घंटों में पूरी हो सकेगी.

हैदराबाद से तीन-तीन रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई-पुणे से लेकर चेन्नई-बेंगलुरु तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
हैदराबाद की बदलेगी तस्वीर
NDTV

Hyderabad Bullet Train Hub: भारत में अगले साल पहली बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका ऐलान किया है. इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद ऐसा शहर बनेगा, जहां से तीन अलग-अलग रूट पर बुलेट ट्रेन चलेगी. दक्षिण भारत में हैदराबाद बुलेट ट्रेन का हब बनेगा. यहां से मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए बुलेट ट्रेन के कॉरिडोर बनाए जाएंगे. हैदराबाद से इन शहरों की दूरी महज कुछ घंटों में पूरी होगी. आइए बताते हैं इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में.

मुंबई तक हाई स्पीड रेल लिंक का प्लान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की. इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु रूट शामिल हैं, जिनसे दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक की भी योजना है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

वैष्णव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिए हैं, जो शहर की तस्वीर बदल देंगे.' उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित नेटवर्क तेलंगाना के बड़े हिस्से को कवर करेगा और राज्य के कई जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा.

कौन-कौन से बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनेंगे?

  1. हैदराबाद – पुणे कॉरिडोर (प्रस्तावित यात्रा समय: लगभग 1 घंटा 55 मिनट) 
  2. हैदराबाद – बेंगलुरु कॉरिडोर (प्रस्तावित यात्रा समय: लगभग 2 घंटे) 
  3. हैदराबाद – चेन्नई कॉरिडोर (प्रस्तावित यात्रा समय: लगभग 3 घंटे से कम) 

इसके अलावा, हैदराबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक की योजना भी समानांतर रूप से बनाई जा रही है, जिससे हैदराबाद से मुंबई की यात्रा महज 170 मिनट (लगभग 3 घंटे से कम) में पूरी की जा सकेगी. यानी देशभर में प्रस्तावित 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में से 3 अकेले हैदराबाद को मिले हैं.

हैदराबाद बनेगा नया 'हाई-स्पीड रेल हब'

हैदराबाद में ये तीनों हाई स्पीड कॉरिडोर अन्य मेट्रो सिटी के साथ एकीकृत करेंगे, जिससे डिजाइन, विनिर्माण और आईटी सेवाओं को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा इस हाई-स्पीड नेटवर्क का मुख्य टर्मिनल यानी हब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास शमशाबाद में लगभग 500 एकड़ में डेवलेप करने की योजना है, जिससे हवाई और रेल यात्रा का आसान ट्रांसफर सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने दे दी गुड न्यूज, अगले साल कहां से कहां तक दौड़ेगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Minister, Bullet Train, Bullet Train Ahmedabad, Bullet Train Corridor, Bullet Train Corridors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com