विज्ञापन

हैदराबाद के टेक प्रोफेशनल का दावा, पैटरनिटी लीव में भी कराया गया काम, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

कर्मचारी ने ये भी दावा किया कि ये पहली बार नहीं था जब उसके साथ ऐसा हुआ. उसने बताया कि पिछले साल जब उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी, तब भी उसे देर रात तक काम करने के लिए कहा गया था. उसने कहा कि एक अहम प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद भी उसकी मेहनत की कोई कद्र नहीं हुई.

हैदराबाद के टेक प्रोफेशनल का दावा, पैटरनिटी लीव में भी कराया गया काम, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
पैटरनिटी लीव के दौरान कर्मचारी को किया गया परेशान.

हैदराबाद से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर वर्क कल्चर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. एक टेक प्रोफेशनल ने दावा किया है कि पैटरनिटी लीव पर होने के बावजूद उससे लगातार काम कराया गया. खास बात ये है कि उस समय उसका नवजात बच्चा NICU में भर्ती था और हालत गंभीर थी. एंप्लॉई का कहना है कि उसने पहले ही अपने मैनेजर और HR को इस बारे में जानकारी दे दी थी, फिर भी उसे कॉल और टास्क मिलते रहे. इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील बताया.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेक कर्मचारी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में अपनी आपबीती साझा की. उसने बताया कि उसने करीब 5 महीने पहले ही अपने पैटरनिटी लीव की जानकारी दे दी थी. अप्रैल में उसने दो हफ्ते की छुट्टी ली, लेकिन इस दौरान भी उसे काम से जुड़े कॉल आते रहे. उसने लिखा कि मैनेजर लगातार काम के बारे में पूछते रहे और नए टास्क भी देते रहे, जबकि वो छुट्टी पर था.

पहले भी हो चुका है ऐसा अनुभव

कर्मचारी ने ये भी दावा किया कि ये पहली बार नहीं था जब उसके साथ ऐसा हुआ. उसने बताया कि पिछले साल जब उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी, तब भी उसे देर रात तक काम करने के लिए कहा गया था. उसने कहा कि एक अहम प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद भी उसकी मेहनत की कोई कद्र नहीं हुई.

मैनेजर पर धमकी का आरोप

जब कर्मचारी ने इस बार अपने परिवार को पहले रखा, तो मैनेजर का रवैया और भी सख्त हो गया. कर्मचारी का कहना है कि मैनेजर ने उसे डांटते हुए कहा कि ये बात पहले बतानी चाहिए थी और उसकी जगह कोई भी काम कर सकता है. इस बात ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ, टेक कम्युनिटी में बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने कर्मचारी को सलाह दी कि वो HR से शिकायत करे और जरूरत पड़े तो मामले को आगे बढ़ाए. कुछ यूजर्स ने साफ कहा कि ऐसे माहौल में काम करना मानसिक रूप से नुकसानदायक हो सकता है और परिवार हमेशा प्रायोरिटी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- दुनिया के इन देशों में मिलती है सबसे अच्छी Salary, नौकरी के साथ खूब Enjoy भी करते हैं लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com