विज्ञापन

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच CID का बड़ा एक्शन

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच CID ने बड़ा एक्शन लिया है. JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा कि पुख्ता सबूत के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार
  • झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच CID ने बड़ी कार्रवाई की है.
  • CID ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया गया है.
  • इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा मामले में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हैं. सोमवार को छात्र विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं. इस बीच CID ने एक बड़ा एक्शन लिया है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया गया है. CID मामले की जांच में जुटी थी, जहां पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है. गिरफ्तारी JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत हुई है. इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

JPSC के मुख्यालय पर भी CID ने मारा था छापा

बता दें कि झारखंड में JPSC की परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति देखी जा रही है. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही झारखंड में छात्र लगातार सवाल उठा रहे थे. इन्ही गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची में छात्रों ने आंदोलन शुरू हुआ है. मामले की जांच CID को सौंपी गई थी, जहां जांच के दौरान CID की टीम ने रांची स्थित JPSC के मुख्यालय पर भी छापा मारा था. जबकि अब पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के बाद जांच में नया मोड़ आ सकता है.

ये भी पढ़ेंः रांची में प्रदर्शनकारी विधानसभा जाने पर अड़े, वॉटर कैनन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस्तीफा दे चुके थे एल खियांग्ते

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के बाद जब CID की जांच शुरू हुई थी, तब एल खियांग्ते ने जेपीएससी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. खियांग्ते ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा राजभवन में भेजा था. जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था. वहीं जेपीएससी कार्यालय में तैनात दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों से भी CID ने पूछताछ की थी. इसके अलावा मुख्यालय में रखे अहम दस्तावेजों की जांच भी हुई थी. CID मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ियां कैसे हुई हैं, इसका मास्टरमाइंड कौन था. इस पर जांच जारी है. 

ED ने भी दर्ज की FIR 

इसके अलावा सोमवार को ईडी ने भी JPSC परीक्षा धांधली को लेकर मामला दर्ज किया है. ईडी ने JPSC मामले में खुद संज्ञान लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इसमें राज्य सरकार की तरफ से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है. बता दें कि ईडी शैड्यूल आफेंस की FIR को आधार बनाकर केस दर्ज करती है, जहां CID की FIR के आधार पर ED ने मामला दर्ज किया है. 

रांची में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र 

रांची में सोमवार को JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के पास पहुंच गए हैं. 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो भी इस घेराव में एंबुलेंस से शामिल हुए थे. जहां पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की है. जबकि वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है.

ये भी पढ़ेंः झारखंड में JPSC के बहाने जाग उठा JSSC CGL परीक्षा का जिन्न, बातचीत में फंस गया पेंच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC, Jpsc Exam, JPSC And JSSC Exam Scam, Jharkhand Student Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com