विज्ञापन
This Article is From May 15, 2015

वाह! इस काम के लिए तो दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए

वाह! इस काम के लिए तो दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अक्सर सुर्खियों में रहती है और ज्यादातर समय गलत कारणों से। लेकिन गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने ऐसा काम किया, जिसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। दरअसल मध्य दिल्ली के शांति वन इलाके में देर रात एक महिला ने दिल्ली पुलिस की गश्ती वैन की पिछली सीट पर एक बच्ची को जन्म दिया।

देर रात करीब तीन बजे पेशे से मजदूर रेखा को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसके पति ने पुलिस से मदद मांगी। गश्ती वैन महिला को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने शिशु को जन्म दे दिया।

प्रसव के बाद पुलिस ने महिला और बच्ची दोनों को कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों स्वस्थ्य हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अभियान) रणवीर सिंह ने कहा, 'उसके पति अजय ने शांतिवन लाल बत्ती के पास खड़े पुलिस गश्ती वाहन ऑस्कर-27 से मदद मांगी। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और दो अन्य मजदूर महिलाओं को गश्ती वैन में बैठाया और कस्तूरबा गांधी अस्पताल की ओर रवाना हो गए।'

पुलिस ने बताया, हालांकि वे लोग अस्पताल नहीं पहुंच सके और रेखा ने शांति वन की लाल बत्ती पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। गश्ती वैन के कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों स्वस्थ्य हैं।

रणवीर सिंह ने कहा, 'हम गश्ती वाहन के कर्मचारियों को प्रोत्साहन देंगे, ताकि अन्य पुलिसकर्मियों को मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिले। ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं जब महिलाओं ने पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली पुलिस, महिला, शांति वन, गश्ती वैन, Humane Face, Delhi Police, Woman, Shanti Van
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com