विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2011

रामलीला मैदान में उमड़ा हजारे समर्थकों का हुजूम

New Delhi: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अनशन के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे गांधीवादी अन्ना हजारे के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए लोगों का बड़ा हुजूम यहां उमड़ पड़ा है। लोगों के अनशन स्थल तक पहुंचने का सिलसिला अनवरत जारी है। रामलीला मैदान में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं। एक द्वार मीडिया के लिए, जबकि दो द्वार अनशन में शामिल होने वालों के लिए है। लोग अलग-अलग रास्तों यहां पहुंच रहे हैं। बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दे रही है। बीते कई दिनों से बारिश के कारण मैदान में कीचड़ हो गया है। मैदान के एक हिस्से में शामियाना लगाया गया है। शामियाना मंच से काफी दूर है। हजारे के लिए जो मंच बनाया गया है, वह करीब 12 फुट ऊंचा है। मंच के पीछे की ओर अन्ना की टीम के लोगों के लिए शमियाने लगाए गए हैं। मंच पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। मैदान में लोग विभिन्न रास्तों से पहुंच रहे हैं। हजारे समर्थकों की भीड़ की वजह से रामलीला मैदान के आसपास के मार्गों को बंद कर दिया गया है। कश्मीरी गेट मेट्रो और अन्य स्थानों पर लोगों का बड़ा हुजूम दिखाई दिया। हजारे की सेहत पर नजर रखने के लिए मशहूर चिकित्सक डॉक्टर नरेश त्रेहन के नेतृत्व में मेदांता मेडिसिटी के चिकित्साकर्मियों का एक समूह यहां मौजूद है। अनशन के कारण हजारे का वजन तीन किलोग्राम घट गया है, हालांकि उनका रक्तचाप सामान्य बना हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल : सलमान खान को धमकी
रामलीला मैदान में उमड़ा हजारे समर्थकों का हुजूम
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Next Article
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com