केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर जिले के मनसा नगर पालिका के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में दो दिन पहले 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई. यह ड्रग्स दिल्ली पुलिस ने पकड़ी थी. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 'नशा मुक्त भारत' का एक अभियान चलाया. इसके परिणाम देखिए. जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2004 से लेकर 2014 तक 10 साल में कुल एक लाख 52 हजार किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई थी. लेकिन 2014 से 2024 तक मोदी सरकार ने 5 लाख 43 हजार 600 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमित शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त 768 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स पकड़ी गई. इन नशीली दवाइयों को पकड़ने का अभियान जो नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुरू किया, उसमें केवल 10 साल में 27 हजार 600 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई. इतना बड़ा अंतर कैसे आया? कांग्रेस की सरकार भी कर रही थी, मोदी की सरकार भी कर रही है.
उन्होंने कहा, "अंतर यह आया कि जो इस मामले में पकड़ा गया वह मुख्य आरोपी तुषार गोयल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का अध्यक्ष था. जिस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता ही अवैध ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हों, वह भारत को नशा मुक्त बना सकती है क्या?"
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार आने से पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा दिल्ली तक समग्र उत्तर भारत को कांग्रेस ने नशे के कारोबार में डूबा कर रखा था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नरेंद्र मोदी सरकार ने 36 गुना ज्यादा मूल्य की अवैध ड्रग्स पकड़कर इस पर करारा प्रहार करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रग्स फ्री इंडिया की जो संकल्पना की है, नशा मुक्त भारत की संकल्पना की है, वह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही सिद्ध कर सकती है.
यह भी पढ़ें -
एकला चलो रे... महाराष्ट्र में अमित शाह के इस बयान से महायुति में क्यों मची हलचल?
तबीयत बिगड़ने पर खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, तो अमित शाह भड़के; जाने पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं