विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

कितने का है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट? जानें 7 बातें

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.10 लाख करोड़ रुपये की है. इसके लिए 88 हजार करोड़ रुपये जापान सरकार क़र्ज़ देगी. यह क़र्ज़ 0.1% के रेट पर मिलेगा, जिसे 50 साल में चुकाना पड़ेगा.  

कितने का है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट? जानें 7 बातें
मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी पहली बुलेट ट्रेन.
नई दिल्ली:
  1. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.10 लाख करोड़ रुपये की है. इसके लिए 88 हजार करोड़ रुपये जापान सरकार क़र्ज़ के रूप में देगी. यह कर्ज 0.1% के रेट पर मिलेगा. इसे 50 साल में चुकाना होगा.
  2. इस परियोजना के शुरू होने से संगठित क्षेत्र में 24 हज़ार रोजगार पैदा होंगे. 24 ट्रेनें जापान से यहां आएंगी, और बाकी ट्रेनें भारत में ही बनेंगी.
  3. इसके शुरू होने से मेक इन इंडिया को और ताक़त मिलेगी क्योंकि भारत में इसके उपकरण और कोच बनेंगे.
  4. टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर भी होगा साथ ही कॉरिडोर के किनारे औद्योगिक विकास होगा.जिससे दूसरे हाइस्पीड प्रोजेक्ट को मदद मिलेगी. 
  5. पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी. यह ट्रेन 508 किमी का फासला 3 घंटे में तय करेगी. मौजूदा समय में यह दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है. ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटे के करीब होगी.
  6. बुलेट ट्रेन बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स से शुरू होकर ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद के रास्ते साबरमती पहुंचेगी. इनमें से इनमें से बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स, ठाणे, विरार और बोईसर ही महाराष्ट्र में हैं बाकी गुजरात में.
  7.  ठाणे और वसई के बीच 7 किमी समंदर के नीचे दौड़ेगी ट्रेन. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 6-8 महीने में काम शुरू हो जाएगा. बुलेट ट्रेन का एक मॉडल भी अहमदाबाद आ चुका है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com