विज्ञापन

अभिजीत दीपके मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना, कैसे पहुंचेंगे जंतर-मंतर? दिल्ली एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली-पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है. मुख्य रास्तों पर आने-जाने वाले हर एक वाहन पर की सख्ती से चेकिंग की जा रही है, ऐसे में अभिजीत दीपके का पुलिस की नजरों से बचकर जंतर-मंतर पहुंचना संभव नहीं हो सकेगा.

अभिजीत दीपके मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना, कैसे पहुंचेंगे जंतर-मंतर? दिल्ली एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा
अभिजत दीपके जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली आ रहे हैं.
(PTI)
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है
  • सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं
  • अभिजीत दीपके को डर है कि जंतर-मंतर पहुंचने से पहले उनको हिरासत में लिया जा सकता है
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सीजेपी को परमिशन नहीं दी है. लेकिन सीजेपी ने लोगों से जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया है. इस बीच सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके भी बेंगलुरु से दिल्ली पहुंच रहे हैं. वह मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं, वहां से वह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट आएंगे. इस बीच सवाल यह है कि दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है तो दीपके जंतर-मंतर तक कैसे पहुंचेंगे.

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का डर

अभिजीत दीपके को डर है कि दिल्ली पुलिस उनके जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने से पहले या होने के दौरान हिरासत में ले सकती है. इसीलिए उन्होंने  लोगों से अपील की कि अगर उनको हिरासत में ले भी लिया जाए तो भी प्रदर्शन रुकना नहीं चाहिए. वह जब मुंबई एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तो मीडिया ने रास्ते में उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ हिलाकर बात करने से इनकार कर दिया. अब वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जंतर-मंतर कैसे पहुंचेंगे दीपके?

अभिजीत दीपके ने दिल्ली आने का समय पहले ही बता दिया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि वह शनिवार सुबह  9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने शुक्रवार को दावा किया था कि प्रोटेस्ट से पहले देशभर में करीब 10,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस बीच उन्होंने खुद को हिरासत में लिए जाने का डर भी जताया था. इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अभिजीत दीपके को भी दिल्ली पुलिस हिरासत में ले सकती है. इसकी वजह यह है कि पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है. लेकिन फिर भी अभिजीत दीपके प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. ऐसे में ये संभव है कि उनको जंतर-मंतर जाने से रोकने की कोशिश की जाए. इस दौरान उनको हिरासत में भी लिया जा सकता है.

दिल्ली पुलिस हर एक वाहन की कर रही चेकिंग

दिल्ली-पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है. मुख्य रास्तों पर आने-जाने वाले हर एक वाहन पर की सख्ती से चेकिंग की जा रही है, ऐसे में दीपके का पुलिस की नजरों से बचना संभव नहीं होगा. वहीं विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को भी छोटा कर दिया गया है.मेट्रो सिर्फ धौला कुआं और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के बीच ही चल रही हैं. जंतर-मंतर के आसपास की मेट्रो भी आज बंद हैं, ऐसे में अभिजीत दीपके का इस रास्ते से मेट्रो से पहुंचना भी संभव नहीं हो सकेगा.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर अलर्ट, मिंटो रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ रोड पूरी तरह बंद, 57 मेट्रो बंद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Protest, Delhi CJP Protest, Delhi CJP Protest LIVE, Abhijeet Dipke CJP Protest, Abhijeet Dipke Cockroach Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com