दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भारी बारिश हुई. सबसे ज्यादा दिक्कत हुई ऑफिस वालों को जिनका घर लौटने का वही समय था, जब बारिश अपने चरम पर थी. जो 1 घंटे में घर पहुंचता था, कल वो 3 घंटे में पहुंचा, जो थोड़ा और देर से पहुंचते हैं, उनका क्या हाल हुआ होगा आप अंदाजा लगा सकते हैं.
बारिश में फंसे ऐसे ही लोगों की आपबीती
मुसीबत में ऑटो वालों ने भी की जमकर मनमानी
एक शख्स ने बताया कि "मैं दो घंटे से यहां पर हूं कुछ भी नहीं मिल रहा... ओला-ऊबर की बाइक-कैब के लिए मोबाइल स्क्रीन पर नजरें गड़ाए परेशान लोग... बुधवार रात नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर यही कुछ नजारा था. थक हारकर काम से घर लौट रहे लोगों पर किसी तरह घर पहुंचे". नोएडा एक्सटेंशन जाने के लिए सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के नीचे से ही ऑटो मिलते हैं. लेकिन दिल्ली के साथ ही नोएडा में बारिश ने लोगों को फंसाकर रख दिया. कोई दो घंटे में घर पहुंचा तो कोई तीन. सड़क से ऑटो अचानक गायब हो गए. कुछ खराब हुए, तो कुछ जाम में फंस गए. ऐसे में रात 10 बजे तक लोग घर जाने के लिए परेशान होते रहे. अधिकतर कामकाजी महिलाएं थीं. इस रूट पर कोई सरकारी बस नहीं चलती है. कोरोना काल के दौरान जो यह बंद हुई, वह अभी तक शुरू नहीं हुई है. ऐसे में लोग ओला, ऊबर ढूंढते रहे. जो राइड 150 रुपये में मिल जाती थी वह 350 रुपये तक थी. वह भी मिल जाए तो गनीमत. ऐसे में मौके पर कुछ-एक ऑटोवालों थे, उन्होंने जमकर वसूली की. 40 के बदले 100 रुपये किराया वसूला गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
द्वारका फ्लाईओवर पर ऐसी फंसी, ना इधर जा पा रही थी, ना उधर
एक अन्य ने बताया, "शाम 5 बजे ग्रेटर नोएडा के ऑफिस से मैं अपनी कार से निकल गई थी. लाजपत नगर के रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश में गाड़ी की स्पीड स्लो हो गई. इसके बाद पूरे आउटर और रिंग रोड के बीच में हम घूमते रहे कि वहां ट्रैफिक नहीं होगा वहां से चलते हैं... लेकिन जाम लगना उसी समय शुरू हुआ था जो लगातार बढ़ता जा रहा था. इसके बाद हम द्वारका फ्लाईओवर पर ही 1 घंटे तक खड़े रहे... ना गाड़ी इधर जा रही थी ना उधर. किसी तरह भरी बारिश के बीच छतरी लेकर दो आदमी अपनी गाड़ियों से उतरे और आगे से गाड़ियों को हटवाना शुरू किया. धीरे-धीरे ट्रैफिक सरकने लगा.. इसके बाद भी कई रेड लाइटें थीं जो काफी लंबी दिख रही थीं. आखिर कार हम 3-4 घंटे में द्वारका सेक्टर 16 पहुंचे. रोज स्मूथ चलने वाली दिल्ली अक्सर बारिश में बहुत फंसी हुई दिखाई देती है."
6 घंटे तक जाम में फंसा रहा, रात 1 बजे घर पहुंचा
दिल्ली में कल हुई तेज बारिश के कारण छतरपुर के पास लंबा जाम लगा रहा. गुरुग्राम से आनेवाले लोगों को इस जाम में कम से कम 6 घंटे तक फंस रहना पड़ा. गुरुग्राम से साकेत की और जा रहे अभिषेक शर्मा शाम को 7 बजे छतरपुर पहुंचे जहां उन्हें जाम मिला. उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें 6 घंटे तक जाम में फंसे रहना होगा. देर रात 1 बजे वो अपने घर पहुंचे. उनके अनुसार कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ गाड़ियां खराब थी और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया.
आईटीओ पर भरे पानी और जाम ने किया बुरा हाल
शाम के वक्त ऑफिस से निकलने से पहले ही बारिश शुरू होने के कारण आईटीओ पर इतना पानी भर गया कि भयंकर जाम लग गया. शाम को वक्त रहते घर पहुंचने की सारी उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया. घंटों तक आईटीओ पर जाम लगा रहा. 7 बजे निकले थे और घर पहुंचते-पहुंचते 11 बज गए. आईटीओ पर भरे पानी में मैंने कई लोगों को चलते हुए स्कूटर निकालते हुए देखा... यहां आसपास सभी लोग मेरे ही जितना परेशान नजर आ रहे थे. आईटीओ पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था... दिल्ली में इतनी तेज बारिश ने कुछ ही घंटों में सब सुविधाओं का भट्टा बैठा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं