विज्ञापन

हनीमून मर्डर केस: शिलांग कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज की

मेघालय की अदालत ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था. कुशवाहा, मृतक की पत्नी सोनम का कथित प्रेमी है.

हनीमून मर्डर केस: शिलांग कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज की
  • मेघालय की कोर्ट ने हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका तकनीकी आधार पर खारिज कर दी
  • मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी को कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसे राजा के परिवार ने चुनौती देने का फैसला किया है
  • राजा रघुवंशी का शव 2 जून 2025 को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था
शिलांग:

मेघालय की राजधानी शिलांग की कोर्ट ने हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. ये याचिका तकनीकी आधार पर खारिज की गई है. इसमें पिछली जमानत याचिका खारिज होने की जानकारी नहीं दी गई थी. राज कुशवाहा ने इस सप्ताह की शुरुआत में सोनम को जमानत मिलने के बाद जमानत याचिका दायर की थी.

अदालत ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था. कुशवाहा, मृतक की पत्नी सोनम का कथित प्रेमी है. सोनम भी इस मामले में आरोपी है और उसे मंगलवार को जमानत मिल चुकी है.

रघुवंशी 23 मई 2025 को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और उनका शव दो जून को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था. इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी सहित कई अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तेज हथियार से वार की पुष्टि हुई थी. पुलिस ने सितंबर 2025 में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सोनम को जमानत मिलने पर राजा के परिवार का छलका दर्द

इधर राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट से जमानत मिलने पर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, "उन्होंने वकील से बात की तो उन्होंने बताया कि सोनम को जब गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई थी. इसी आधार पर कोर्ट ने सोनम को जमानत दी है. अब हाईकोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने के लिए अपील दायर करेंगे."

वहीं राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "हमें कानून पर पूरा भरोसा था, फिर भी सोनम को जमानत दे दी गई. सरकार को सोनम को नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि उसे फांसी देनी चाहिए थी. गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. गोविंद ने पैसा देकर सबको खरीद लिया है और जमानत में भी मदद की है. सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे."

उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई, जब वह गुनहगार है? सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरवाया था, तो जमानत किस आधार पर मिल गई? हमें तो भरोसा था कि इंसाफ मिलेगा, लेकिन नहीं मिला. प्रधानमंत्री से मांग की है कि सीबीआई की जांच कराई जाए. सोनम किसी के साथ मिलकर कुछ भी कर सकती है, इसलिए उनके परिवार को खतरा है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून मनाने शिलांग गए थे. यहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए, जहां दोनों लापता हो गए थे. पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर लगे हैं. हालांकि इन सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.

इसे भी पढ़ें: सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचेगा राजा का परिवार, मां बोलीं- वो किसी के साथ कुछ भी कर सकती है

इसे भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस की टाइपिंग मिस्टेक बनी सोनम की ढाल, शिलॉन्ग कोर्ट से मिली जमानत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honeymoon Murder Case, Honeymoon Murder Case Updates, Raj Kushwaha Sonam Raghuvanshi, Raj Kushwaha Sonam Raghuvanshi Love Story, Sonam Raghubanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com